अनुष्का शर्मा और विराट कोहली: प्यार, शादी और परिवार की कहानी.



Last Updated:May 20, 2025, 11:30 ISTअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लगभग 3 साल तक डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2020 में अपनी शादी के बारे में हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि शादी के बाद पहले 6…और पढ़ेंविराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के 6 महीने तक सिर्फ 21 दिन साथ रहे थे. (फोटो साभार: Instagram@virat.kohli)हाइलाइट्सविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया.अनुष्का ने विराट के लिए प्यार भरा पोस्ट किया.विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी.नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली देश के सबसे चहीते और पॉपुलर पावर कपल्स में से एक हैं. दोनों हर मौके पर एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं और कभी भी पब्लिक में एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं. हाल ही में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था जिसके बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए एक प्यार भरा पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन हैं और हमेशा उनके लिए चीयर करती रहेंगी.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी केमिस्ट्री से एक मिसाल पेश की है. डेटिंग के दिनों में भी दोनों हमेशा मजबूती से एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते दिखते थे. साल 2017 में ये कपल शादी के बंधन में बंधा था. दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में परिणय सूत्र में बंधे थे. साल 2020 में वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि शादी के पहले 6 महीने में उन्हें पति विराट कोहली के साथ सिर्फ 21 दिन का समय मिला था.

शादी के बाद मिला सिर्फ 21 दिन का समय

एक्ट्रेस ने कहा था, ‘लोग मानते हैं कि जब मैं विराट से मिलने जाती हूं या वह मुझसे मिलने आते हैं तो यह छुट्टी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. हम दोनों में से कोई एक हमेशा काम कर रहा होता है. असल में, शादी के पहले छह महीनों में हमने सिर्फ 21 दिन साथ बिताए. हां, मैंने सच में गिनती की. इसलिए जब मैं विदेश में उनसे मिलने जाती हूं, तो वो इसलिए होता है कि हमें एक-दूसरे के साथ बस थोड़ा सा समय मिल जाए. हम दोनों कम से कम एक समय का खाना साथ में खा लें’.

इससे पहले अनुष्का शर्मा के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी ने उनकी जिंदगी में कई बदलाव किए हैं. उनके आने के बाद से ही उनकी जिंदगी में खुशियों की बहार आई. एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है जैसे वो दोनों हमेशा से एक-दूसरे को जानते हैं.

जब सलमान खान ने राशा थडानी के सामने खोली मां रवीना टंडन की पोल, बताया सेट पर कैसा था रवैया- ‘वो हमेशा मुझसे…’

बता दें, साल 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधने के बाद कपल ने साल 2021 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. कपल अपनी बेटी वामिका के पेरेंट्स बने थे. 2024 में कपल बेटे अकाय के पेरेंट्स बने.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomeentertainment1095 दिनों की डेटिंग, शादी कर 6 महीने में साथ रहे सिर्फ 21 दिन



Source link

Leave a Comment