अमाया रेस्टोरेंट में बुजुर्ग को ‘धोती-कुर्ता’ पहनने पर एंट्री से रोका गया, भेदभाव का आरोप, पढ़िए पूरी खबर

रायगढ़ मुनादी।। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित Amaya रेस्टोरेंट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां धोती-कुर्ता पहने एक बुजुर्ग को रेस्टोरेंट में प्रवेश से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ भोजन करने पहुंचा था, लेकिन गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उसके दादा जी को यह कहकर रोक दिया कि “हमारे यहां ऐसी वेशभूषा में प्रवेश की अनुमति नहीं है।”परिजनों के अनुसार, गार्ड के इस व्यवहार से वे हैरान रह गए। उनका कहना है कि यह न केवल अपमानजनक है, बल्कि भारतीय परंपरा और संविधान दोनों का उल्लंघन है। धोती-कुर्ता भारतीय संस्कृति की पारंपरिक पोशाक है, और किसी को इस आधार पर प्रवेश न देना स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण रवैया दर्शाता है।सूत्रों के मुताबिक, जब इस मामले को लेकर लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक से बात की, तो उसने गार्ड के रवैए का बचाव करते हुए अपने निर्णय को “रेस्टोरेंट की नीति” बताया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। वे लोग रेस्टोरेंट के सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद अमाया रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा माफी मांगने के बाग लोग वहां से हटे। लोगों ने इसे रंगभेद और सांस्कृतिक अपमान से जोड़ते हुए रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार संविधान के अनुच्छेद 15 के तहत भेदभाव निषेध के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिसमें धर्म, जाति, लिंग, जन्मस्थान या परिधान के आधार पर किसी नागरिक के साथ भेदभाव करने पर रोक है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Your browser does not support the video tag.

Your browser does not support the video tag.

Leave a Comment