Last Updated:May 12, 2025, 03:31 ISTKanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. करियर और आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, वहीं लव लाइफ में सुधार और रोमांस की संभावना है. X
कन्या राशिफल के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्यहाइलाइट्सकरियर में सतर्कता जरूरी, अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है.आर्थिक मामलों में निवेश से बचें, दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी.लव लाइफ में सुधार, रोमांस की संभावना, रिश्ते मजबूत होंगे.देवघर. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वही, कन्या राशि की बात करें तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. साथ ही ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन वैसाख माह की पूर्णिमा तिथि है. आज स्वाति और विशाखा नक्षत्र भी है. आज वरियान योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज तुला उपरान्त वृश्चिक राशि में संचार करने वाला है.इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन कन्या राशि वालों की भी जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. कार्य का अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है. कार्य के सिलसिले से ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. कोई महत्वपूर्ण कार्य भी अटक सकता है. रोजी रोजगार की तलाश में रहने वाले जातक को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. आज का दिन गुस्से में कोई भी कार्य न करें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. व्यापार में आवेश में आकर कोई भी निवेश करने से बचे अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है. आज के दिन लेनदेन से बचें. किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करके पैसे बिल्कुल भी उधार ना दें अन्यथा पैसा डूब सकता है. व्यापार भी आज मंदा रहने वाला है आर्थिक हानि हो सकती. लेकिन दोपहर के बाद से वक्त बदलेगा और सब कुछ सही हो जाएगा.
लव दृष्टिकोण से भी आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आपके और पार्टनर या लाइफ पार्टनर के बीच बड़ी गलतफहमी दूर होने वाली है. आज का दिन रोमांस भरा रहने वाला है. मंगल जातक लोगों को किसी महिला फिर से मुलाकात हो सकती है उसकी और आकर्षित भी हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ खुले दिल से बात करने की कोशिश करें रिश्ते मजबूत होंगे.
स्वास्थ के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं कर चपेट की संभावनाएं हैं. आज के दिन मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है. पेट संबंधित समस्या से भी परेशान रह सकते हैं. मन में चिड़चिड़ापन हो सकता है. आज के दिन योग पर ज्यादा ध्यान दें साथ ही सेहत के प्रति सतर्क रहे हैं.
Anuj SinghAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as…और पढ़ेंAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as… और पढ़ेंLocation :Deoghar,Jharkhandhomeastroआज का राशिफल: कन्या राशि के लिए संभलकर चलने का दिन, लेकिन शाम लाएगी रोमांसDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link