आज का राशिफल 11 मई 2025: सिंह राशि पर सूर्य की विशेष कृपा, आज खुलेंगे सफलता के नए द्वार!



Last Updated:May 11, 2025, 02:31 ISTAaj Ka Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. आज के दिन उन्हें पराक्रम और खुशी से भरा रहेगा. वहीं धन की आवक का भी पूरा योग बन रहा है.X

प्रतीकात्मकहाइलाइट्ससिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा.स्वास्थ्य में सुधार और पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी.कार्य क्षेत्र में पुरस्कार या मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है.आज का राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वहीं सिंह राशि की बात करें तो सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन चंद्रमा पराक्रम भाव में गोचर कर रहे हैं. जिसका फल सिंह राशि के जातकों को पूर्ण रूप से मिलेगा. इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन जानते हैं पलामू के ज्योतिषाचार्य से…

पलामू जिले के मेदिनीनगर चर्च रोड स्थित ज्योतिष आचार्य संकेत श्रवण ने लोकल18 को बताया कि आज का दिन जातकों के लिए बेहद खास है. आज के दिन जातक के लिए समय पराक्रम से भरा रहेगा. आज के दिन जातकों को पूरा फल मिलेगा. उन्हें स्वास्थ्य के साथ सभी क्षेत्रों में लाभ मिलने के पूर्ण योग बन रहे है.

करियर करियर की दृष्टि से आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा. कार्य क्षेत्र में पुरस्कार या मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. अपने कार्यों के कारण आज का दिन सौभाग्यशाली महसूस होगा.

स्वास्थ्य स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी आज का दिन राहत भरा रहेगा. पुरानी किसी बीमारी से राहत मिल सकती है. मानसिक और शारीरिक तौर पर तरोताजा महसूस करेंगे.

प्रेम जीवन लव लाइफ के लिहाज से भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. रिश्तों में रोमांस बना रहेगा. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है.

आर्थिक स्थिति आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन शुभ रहेगा. धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. विशेष रूप से किसी महिला की ओर से धन लाभ हो सकता है.

शिक्षाशिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई विशेष उपलब्धि भले न मिले, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि दिखाएंगे. किसी नई परीक्षा के लिए नामांकन लेने का अवसर मिल सकता है.
Location :Palamu,JharkhandhomeastroSingh Rashifal: सिंह राशि पर सूर्य की विशेष कृपा, आज खुलेंगे सफलता के नए द्वार



Source link

Leave a Comment