आज का राशिफल: हर दिन किसी भी राशि पर उसके ग्रह, नक्षत्र, तिथि और योग का प्रभाव पड़ता है. सिंह राशि का स्वामी सूर्य है. आइए जानते हैं कि आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, पलामू के ज्योतिष आचार्य से.
पलामू जिले के मेदिनीनगर चर्च रोड स्थित ज्योतिष आचार्य संकेत श्रवण ने लोकल18 को बताया कि आज सिंह राशि के जातकों का मन विचलित हो सकता है, जिसे नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है. आज उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा, लेकिन धन के मामले में सावधानी बरतना आवश्यक है.
करियरकरियर के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. आज आप अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. उच्च अधिकारियों से शाबाशी और पुरस्कार पाने का योग बन रहा है. अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में मन लगेगा.
आर्थिक स्थितिआर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी महिला से धन का लेन-देन न करें, यह आपके लिए महंगा पड़ सकता है.
लव लाइफलव लाइफ के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. लेकिन महिला से दूरी बनाकर रखें. अपने जीवन साथी के साथ भावना में बहकर कोई गंभीर वचन न दें, नहीं तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है.
स्वास्थ्यस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. ठंड से परेशानी हो सकती है. ठंडे पानी या ठंडे पदार्थ के सेवन से बचें, बीमार हो सकते हैं. स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए किसी भी पदार्थ का सेवन करें.
शिक्षाशिक्षा के दृष्टिकोण से भी आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा. परीक्षा में सफल होने का योग बन रहा है. प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलने का योग है.