Last Updated:May 08, 2025, 02:31 ISTAaj Ka Rashifal: आज सिंह राशि के लिए दिन शुभ संकेतों से भरा रहेगा. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर लव लाइफ में सतर्कता जरूरी है. आर्थिक रूप से लाभ …और पढ़ेंX
प्रतीकात्मकहाइलाइट्ससिंह राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा.करियर में सफलता और नए अवसर मिल सकते हैं.आर्थिक दृष्टिकोण से धन प्राप्ति के संकेत हैं.आज का सिंह राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह, नक्षत्र, तिथि और योग के आधार पर पड़ता है. सिंह राशि की बात करें तो ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा, इसे लेकर पलामू के ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण ने जानकारी दी है.
पलामू जिले के मेदिनीनगर चर्च रोड स्थित ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण ने लोकल18 को बताया कि आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद खास है. आज का समय जातकों के अनुकूल रहेगा. दिन की शुरुआत से ही शुभ संकेत मिलेंगे. चन्द्रमा आज कन्या राशि में गोचर करेगा. सुबह से ही आनंद और उत्सव का योग बन रहा है.
करियरकरियर के दृष्टिकोण से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. आज के दिन पूर्व की गई कार्य योजना का लाभ मिल सकता है. साथ ही नए नौकरी के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.
स्वास्थ्यस्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिला-जुला रहेगा. हालांकि ऊर्जा और आनंद बना रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा. किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की आशंका नहीं है.
लव लाइफलव लाइफ की बात करें तो सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अशुभ माना जा सकता है. रिश्तों में सतर्कता जरूरी है. छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव से बचें. किसी भी लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.
आर्थिक स्थितिआर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा. किसी महिला से धन प्राप्ति के संकेत हैं. हालांकि व्यर्थ के खर्चों से बचना बेहतर रहेगा.
शिक्षाशिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी रहेगा. स्मरण शक्ति में वृद्धि होगी. विषयों को याद रखना आसान होगा. पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी.
Location :Palamu,Jharkhandhomeastroचंद्रमा ने बदली दिशा, सिंह राशि पर पड़ेगा सीधा असर! जानें क्या होगा खास…Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link