आम के बौर को चट कर जाएंगे कीट, तुरंत अपनाएं ये उपाय, नहीं तो चौपट हो जाएगा पूरा बाग



Last Updated:May 12, 2025, 15:43 ISTआम की फसल में फल मक्खी का खतरा बढ़ गया है, जिससे 30-35% तक नुकसान हो सकता है. कृषि विभाग ने कीटनाशक, फेरोमोन ट्रैप और साफ-सफाई जैसे उपायों से किसानों को सतर्क रहने और बचाव की सलाह दी है.X

आम में फल मक्खीहाइलाइट्सफल मक्खी से आम की फसल को 30-35% नुकसान हो सकता है.किसानों को फेरोमोन ट्रैप और कीटनाशक का उपयोग करने की सलाह.सड़े फलों को हटाकर और नमी बनाए रखकर कीटों से बचाव करें.राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में आम की खेती करने वाले किसानों को इस समय सतर्क रहने की जरूरत है. कृषि विभाग की सहायक संचालक डॉ. बीरेंद्र अनंत के अनुसार, आम के पेड़ों में छोटे-छोटे फल आना शुरू हो चुके हैं, इसी समय फल मक्खी जैसे खतरनाक कीट का प्रकोप भी बढ़ जाता है. यह कीट फलों को अंदर से सड़ा देता है और उनका आकार भी छोटा कर देता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है.

30 से 35% तक हो सकता है नुकसानविशेषज्ञों के अनुसार, यदि फल मक्खी का समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो किसानों को 30 से 35 प्रतिशत तक पैदावार का नुकसान हो सकता है. यह कीट फल के भीतर अपने लार्वा छोड़ता है जो अंदर ही अंदर फल को खा जाता है, जिससे फल सड़कर गिर जाते हैं और बाजार में बेचना मुश्किल हो जाता है.

ऐसे करें फल मक्खी से बचावकृषि विभाग किसानों को इस कीट से बचाव के लिए कई उपाय अपनाने की सलाह दे रहा है. इनमें प्रमुख हैं.

फेरोमोन ट्रैप लगाना- प्रति हेक्टेयर 15-20 फेरोमोन ट्रैप लगाएं, जो फल पकने से 60 दिन पहले लगाए जाने चाहिए.

तुलसी के पत्तों का उपयोग- पवित्र तुलसी (Ocimum sanctum) के पत्तों का रस जाल में डालने से फल मक्खी आकर्षित होती है और फंस जाती है.

कीटनाशक का छिड़काव- मैलाथियान और लैम्ब्डा-साइहेलोथ्रिन जैसे असरदार कीटनाशकों का छिड़काव करें.

फसल और खेत की साफ-सफाई- सड़े और गिरे हुए फलों को तुरंत हटा दें. पेड़ और खेत के आसपास सफाई रखें.

नमी बनाए रखना भी जरूरीडॉ. बीरेंद्र अनंत ने यह भी बताया कि आम के पेड़ों को नमी की जरूरत होती है. ऐसे में नियमित और सही तरीके से सिंचाई करें ताकि पेड़ स्वस्थ रहें और कीटों का असर कम हो.

समय रहते बचाव ही समाधानफल मक्खी कीट अगर एक बार फसल में लग गया तो उसे हटाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसे में जरूरी है कि किसान अभी से ही सतर्क हो जाएं और कृषि विभाग के सुझावों के अनुसार बचाव के उपाय अपनाएं. तभी वे इस मौसम में आम की अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकेंगे.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomeagricultureआम के बौर को चट कर जाएंगे कीट, तुरंत अपनाएं ये उपाय, नहीं तो चौपट हो जाएगा…



Source link

Leave a Comment