Last Updated:May 22, 2025, 23:10 ISTEngland vs Zimbabwe 1st Test Match: इंग्लैंड के टॉप 3 बल्लेबाजों ने शानदार शतक जड़ दिया और स्कोर को पहले ही दिन 400 के पार पहुंचा दिया. वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 130…और पढ़ेंइंग्लैंड और जिम्बाब्वे (England vs Zimbabwe) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. हाइलाइट्सइंग्लैंड के टॉप 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ा.जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 13000 रन पूरे किए.इंग्लैंड ने पहले दिन 400 के पार स्कोर किया.नई दिल्ली. इंग्लैंड और जिम्बाब्वे (England vs Zimbabwe) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. पहले ही दिन कुछ ऐसा हो गया जिससे जिम्बाब्वे की उम्मीदों पर पानी फिर गया. इंग्लैंड के टॉप 3 बल्लेबाजों ने शानदार शतक जड़ दिया और स्कोर को पहले ही दिन 400 के पार पहुंचा दिया. वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 13000 रन पूरे कर लिए.
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है जो उनपर भारी पड़ता दिखाई दे रहे हैं. इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करने उतरे जैक क्राली और बेन डकेट के बीच 231 रन की साझेदारी हुई. जैक 124 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं, बेन डकेट ने 140 रन ठोके. तीसरे नंबर पर आए ओली पॉप ने 154 गेंदों का सामना करते हुए 163 रन ठोक दिए. इन तीनों बल्लेबाज ने मिलकर ही 427 रन ठोक दिए. जिम्बाब्वे की गेंदबाजी इंग्लैंड के सामने फुस्स होती दिखाई दे रही है.
17 साल पहले बिग ब्रदर ने मचाई थी तबाही, अब छोटे ने ठोकी सेंचुरी, IPL में सगे भाईयों ने रचा इतिहास
रूट को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैचों में 13,000 रन पूरे करने के लिए 28 रनों की जरूरत थी और उन्होंने विक्टर न्याउची द्वारा फेंके गए इंग्लैंड की पहली पारी के 80वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज (मैचों के हिसाब से) 13,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वह 13000 रन बनाने वाले इंग्लिश और दुनिया के पांचवें नंबर के बल्लेबाज हैं.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी:
जो रूट (इंग्लैंड) – 153 मैच
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 159 मैच
राहुल द्रविड़ (भारत) – 160 मैच
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 162 मैच
सचिन तेंदुलकर (भारत) – 163 मैच
रूट ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 2000 से अधिक रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनके नाम 1000 से अधिक रन हैं. रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, अगले कुछ महीनों में इंग्लैंड के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,DelhihomecricketENG vs ZIM: इंग्लैंड के टॉप 3 बैटर ने ठोकी सेंचुरी, जो रूट के 13000 रन पूरे
Source link