Last Updated:May 02, 2025, 21:45 ISTShani Vakri Zodiac Signs : शनि ग्रह न्याय के देवता हैं, जो कर्मों के अनुसार फल देते हैं. ये ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं. इस बार सभी क्षेत्रों में सफलता प्रदान करेंगे. रुके काम पूरे होंगे. कोर्ट कचहरी में…और पढ़ेंX
शनि देव 148 दिनों के लिए चलेंगे उल्टी चाल हाइलाइट्सशनि देव 13 जुलाई से 138 दिनों के लिए वक्री होंगे.कर्क, कुंभ और मीन राशियों पर शनि का अच्छा प्रभाव पड़ेगा.इन राशियों को धन, सफलता और समृद्धि मिलेगी.Astro Tips/हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नव ग्रह व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं. ये ग्रह समय-समय पर स्थान परिवर्तन करते रहते हैं. सभी नव ग्रहों में शनि सबसे शक्तिशाली ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि शनि ग्रह न्याय के देवता हैं, जो व्यक्तियों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. ज्योतिषी गणना कहती है कि शनि ग्रह ढाई साल बाद यानी 30 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं. शनिदेव गुरु बृहस्पति की मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. जुलाई में शनि देव करीब साढ़े चार महीने के लिए वक्री होने जा रहे हैं. शनि ग्रह के मीन राशि में वक्री होने का कुल तीन राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा.
हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि शनिदेव का गोचर गुरु की मीन राशि में चल रहा है. 13 जुलाई की सुबह 9:36 पर शनि देव मीन राशि में अगले 138 दिनों के लिए वक्री होंगे. वक्री होने से शनि देव का तीन राशियों कर्क, कुंभ और मीन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. इससे उनके जीवन में अपार सफलताएं, अपार धन, सुख समृद्धि, कार्यों में सफलताएं आदि सभी की प्राप्ति होगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. शनि मीन राशि में कर्क राशि से नवम भाव में वक्री होंगे. शनि देव के वक्री होने से कर्क राशि के जातकों को धन और व्यापार वृद्धि लाभ होगा. नौकरी, बिजनेस आदि में आ रही सभी बाधाएं, रुकावट खत्म होंगी. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, लंबी यात्राएं होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी. कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव का वक्री होना बेहद अच्छा रहने वाला है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं. शनि ग्रह का गोचर मीन राशि में चल रहा है. 13 जुलाई की सुबह 9:36 पर शनि देव अगले 138 दिनों तक वक्री चाल (उल्टी चाल) चलेंगे. कुंभ राशि के लिए शनि देव का ये परिवर्तन बेहद खास होगा. कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान अपार सफलताएं, धन-धान्य की वृद्धि समेत हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. कुंभ राशि के लिए भी शनि देव का वक्री होना बेहद ही अच्छा रहेगा.
मीन राशि
शनि देव का गोचर गुरु बृहस्पति की मीन राशि में चल रहा है. 13 जुलाई की सुबह शनिदेव मीन राशि के लग्न भाव में वक्री होंगे. मीन राशि के लिए शनि देव का ये परिवर्तन सबसे अधिक लाभदायक रहने वाला है. शनि देव मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य, व्यापार, पढ़ाई, नौकरी, पारिवारिक आदि सभी क्षेत्रों में सफलता प्रदान करेंगे. रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. कोर्ट कचहरी में विचाराधीन मामलों से छुटकारा मिल जाएगा.
homeastroइन तीन राशियों की बल्ले-बल्ले, 138 दिनों के लिए न्याय देवता चलेंगे उल्टी चाल
Source link