Last Updated:May 06, 2025, 16:35 ISTधान की अगली फसल की बुवाई की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है. ऐसे में किसानों को पहले नर्सरी तैयार करनी होगी, जिससे में पहले धान का पौध तैयार किया जाएगा, इसके बाद उसे खेत में बोया जाएगा. ऐसे में इस रिपोर्ट में आ…और पढ़ेंX
धान की फसलहाइलाइट्सधान की नर्सरी की सही तैयारी से उपज बढ़ती है.खेत की मिट्टी को 2-3 बार जोतकर भुरभुरा बनाएं.खरपतवार नियंत्रण के लिए सही दवा का उपयोग करें.राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा यूं ही नहीं कहा जाता है, यहां की जलवायु, मिट्टी और किसान की मेहनत इसे विशेष बनाती है. खेती-किसानी का नया सीजन शुरू होने को है और किसान धान की अगली फसल की तैयारी में जुट गए हैं. इस प्रक्रिया की पहली कड़ी होती है नर्सरी की तैयारी. कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि नर्सरी की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो फसल का उत्पादन बेहतर और लाभदायक होता है.
नर्सरी की सफलता के लिए खेत की सही तैयारी जरूरीधान की नर्सरी डालने से पहले खेत की मिट्टी को 2-3 बार जोतकर भुरभुरा बना लेना चाहिए. इसके बाद डिस्क हैरो से जुताई करें और फिर कल्टीवेटर चलाएं. अंतिम जुताई से पहले सड़ी हुई गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट मिलाना खेत को पोषक तत्वों से भरपूर बनाता है. खेत को समतल कर लेने से पानी की एकसमान आपूर्ति भी सुनिश्चित होती है.
भूमि शोधन से पौधों को मिलती है सुरक्षाअंतिम जुताई के दौरान प्रति एकड़ 2 किलोग्राम ट्राइकोडर्मा मिलाकर भूमि शोधन करना फंगल बीमारियों से बचाव करता है. इसके बाद लगभग एक मीटर चौड़ी क्यारियां बनाएं. क्यारियों की लंबाई किसान अपनी सुविधा अनुसार रख सकते हैं. इससे पानी की बचत के साथ खरपतवार नियंत्रण भी आसान होता है.
सही दवा का सही मात्रा में उपयोग है जरूरीक्यारियों में पानी भरने के बाद पाटा चलाकर समतल करें, फिर 80-100 ग्राम Pyrazosulfuron Ethyl 10% WP को रेत में मिलाकर खेत में समान रूप से फैलाएं. अधिक मात्रा में दवा का प्रयोग अंकुरण को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है.
बुवाई के बाद खरपतवार नियंत्रण न भूलेंयदि बुवाई के समय Pyrazosulfuron Ethyl का छिड़काव नहीं कर पाएं, तो पौध रोपण के तीसरे दिन खेत में पानी भरकर 500 मिलीलीटर Pretilachlor 50% EC को रेत में मिलाकर पूरे खेत में छिड़काव करें. यह खरपतवार नियंत्रण का एक प्रभावी उपाय है.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomeagricultureएक बार पढ़ लो ये टिप्स, फिर देखो कैसे एकाएक बढ़ जाएगी धान की उपज
Source link