November 06, 2025
]]]]]]>]]]]>]]>
रायगढ़ मुनादी।। एनआर इस्पात में कोयला लोडिंग के दौरान सुपरवाईजर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देलारी में स्थित एनआर इस्पात में आज दोपहर कोयला लोडिंग के दौरान लोडर चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वहां खडे जयप्रकाश भगत 50 साल, निवासी झारखण्ड को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश भगत बीते एक साल से अधिक समय से यहां सुपरवाईजर के पद पर काम करते आ रहा था। आज दोपहर अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद कंपनी प्रबंधन को घटना से अवगत कराते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। बहरहाल पूंजीपथरा पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। कल परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Your browser does not support the video tag.
Your browser does not support the video tag.