Last Updated:May 06, 2025, 13:28 ISTBijapur Karregutta Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ऑपरेशन करेगुट्टा के दौरान जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है. एक जानकारी के मुताबिक अब तक 200 से ज्यादा आईईडी बरामद की हैं. नक्सल…और पढ़ेंCG News: ऑपरेशन करेगुट्टा में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशनअब तक 4 नक्सली ढेरइलाके में लगातार जवान कर रहे सर्चिंगरंजन दास
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के करेगुट्टा की पहाड़ियों में लगातार 15 दिनों से जवान ऑपरेशन चल रहे हैं. इस बड़े ऑपरेशन में जवानों को कामयाबी भी मिली है. फोर्स ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है. दावा ये भी किया जा रहा है कि ऑपरेशन में कई सीनियर नक्सली या तो मारे गए है या फिर बुरी तरह घायल हुए है. इतना ही नहीं जवान लगातार पूरे इलाकी की सर्चिंग कर रहे हैं. इस दौरान नक्सलियों के कई बंकर और ठिकानों को जवानों ने तबाह कर दिया है. सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली की बॉडी बरामद की गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक इस इलाके से 200 से ज्यादा आईईडी रिकवर की गई है. करेगुट्टा पहाड़ के करीब 5000 फीट ऊंचाई पर जवानों पूरी तरह तैनात हैं. माना जा रहा है कि अब अगर नक्सलियों ने तेलंगाना बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में एंट्री करने की कोशिश की सीधे जवानों से ही उनका सीधा सामना होगा.
कितना खतरनाक है ऑपरेशन करेगुट्टा
बीजापुर में चल रहा ऑपरेशन करेगुट्टा कितना चुनौतीपूर्ण है इसका अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है. इस क्लिप में दूर तक ऊंचे-ऊंचे पहाड़ी रेंज नजर आ रहे है. इस पर हथियार बंद जवान बांस के झुरमुट, जंगली बेल लताओं को पार कर चट्टानों पर सावधानी से कदम रख पहाड़ी चोटी पर सर्च ऑपरेशन चला रहे है. सालों से बस्तर में काबिज नक्सलियों के लिए यही पहाड़ और जंगल सेफ जोन रहे है.
ये भी पढ़ें: बीजापुर एनकाउंटर: ऑपरेशन करेगुट्टा से नक्सलियों में खौफ, टारगेट के करीब पहुंच रहे जवान, अब तक 200 IED रिकवर
नक्सली दुर्गम इलाकों से पूरी तरह से वाकिफ है. इससे पहले इन पहाड़ों पर कभी भी जवानों ने ऑपरेशन नहीं चलाया गया था, जिसका फायदा नक्सली उठाते आए है. अब हालात बदल गए है. जवानों ने पहाड़ पर जवान कब्जा कर लिया है. जवान अब नक्सलियों तक पहुंचने हर तरह की परेशानियों से जूझते लगातार रणनीति के मुताबिक आगे बढ़ रहे है.
बीजापुर के उसुर थाना क्षेत्र के दायरे में नीलम सराई, दोबे, नम्बी, दुर्गमगुट्टा और करेगुट्टा पहाड़ी रेंज है, जिस पर फिलहाल ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इतनी पहाड़ी रेंज को अपने कब्जे में लेते हुए जवान लगातार नक्सलियों की तलाश में जुटे हुए हैं
Location :Bijapur,Bijapur,Chhattisgarhhomechhattisgarhऑपरेशन बीजापुर: करेगुट्टा में अब तक 4 नक्सली ढेर, टॉप लीडर्स को नुकसान
Source link