Last Updated:May 19, 2025, 22:12 ISTभारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. इस खुशी में नगर में विजय तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पूर्व सैनिक, नगरवासी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. यात्रा में देशभक्ति का माहौल रहा.X
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग.हाइलाइट्सजांजगीर में विजय तिरंगा यात्रा निकाली गईयात्रा में पूर्व सैनिक, नगरवासी और जनप्रतिनिधि शामिल हुएदेशभक्ति गीतों और नारों से माहौल देशभक्ति से भर गयाजांजगीर. देश की सरहदों की सुरक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. इस खुशी में नगर में विजय तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक होते हुए बीटीआई चौक पहुंची और फिर हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुई. यात्रा में पूर्व सैनिकों, नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों का उत्साह देखने लायक था. इस दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया.
इस ऐतिहासिक यात्रा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप, जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सहित शहर के आम नागरिक शामिल हुए. सैनिकों के सम्मान में नगरवासियों ने पूरे जोश और गर्व के साथ भाग लिया. यह तिरंगा यात्रा ना केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि आम नागरिकों के देशप्रेम और एकता की मिसाल भी साबित हुई. पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, “इस तिरंगा यात्रा का मूल उद्देश्य यह है कि भारत की सेना के साथ पूरा राष्ट्र खड़ा है. ऑपरेशन सिंदूर में हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है और इस ऑपरेशन में जवानों ने पराक्रम और शौर्य का अद्वितीय उदाहरण पेश किया है.”
विधायक व्यास कश्यप ने कहा, “पूरा देश जवानों के प्रति कृतज्ञ है. इसी कृतज्ञता का आह्वान करने के लिए पूरे शहर के नागरिक, बच्चे सभी लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. यात्रा जांजगीर हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक, नेताजी चौक होते हुए वापस हाई स्कूल तक आई. देश के जवानों ने हमें गौरवान्वित किया है, मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान नर्वस हो चुका है और देश का मान-सम्मान बढ़ा है.”
Dallu SlathiaSeasoned journalist Dallu Slathia brings over 5 years of expertise in digital media, leading coverage across 4 states for Local18- MP, Jharkhand, Himachal Pradesh and Haryana. Her experience in digital journali…और पढ़ेंSeasoned journalist Dallu Slathia brings over 5 years of expertise in digital media, leading coverage across 4 states for Local18- MP, Jharkhand, Himachal Pradesh and Haryana. Her experience in digital journali… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomechhattisgarhजांजगीर तिरंगा यात्रा, हाथों में लहराए तिरंगे;’भारत माता की जय’ से गूंजा आसमान
Source link