ऑपरेशन सिंदूर: जरूरत पड़ी तो… ग्वालियर की नारी शक्ति ने जताई खुशी, भोपाल से लेकर रायपुर तक जय हिंद के जयकारे



Last Updated:May 07, 2025, 07:38 ISTOperation Sindoor; भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद मध्य प्रदेश से लेकर और छत्तीसगढ़ तक खुशी की लहर है. ग्वालियर, भोपाल, रायपुर और बिलासपुर में लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की. महिलाओं का कहना है कि अगर जरूरत प…और पढ़ेंऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों में खुशी.हाइलाइट्सभारत का ऑपरेशन सिंदूरमध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ में खुशीमहिलाओं ने कहा- हम साथ हैंग्वालियर. पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की हमले के बाद मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है. लोगों का कहना है कि पाकिस्तान को सबक सिखाना काफी जरूरी था. एमपी के ग्वालियर जिले में भी लोग इस ऑपरेशन से काफी खुश हैं. ग्वालियर में बुधवार सुबह से ही बड़ी तादाद में महिलाएं निकली और भारतीय सेना की इस बड़ी कार्रवाई के लिए शुभकामनाएं दी. नारी शक्ति का कहना है कि देश भारतीय सेना और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत है.

महिलाओं का कहना है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. इस बार हमारी सरकार आतंकियों को पूरी तरह से खत्म कर देगी. नारी शक्ति ने सुबह-सुबह ही भारत माता की जय वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं. इधर, रायपुर और बिलासपुर के लोगों ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जाहिर की है.

भोपाल में भी खुशी

ऑपरेशन सिंदूर को भोपाल के लोगों ने भी काफी सराहा है. भोपाल के लोगों ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे देश की माता बहनों का सिंदूर उजाड़ा उनको इसी तरह की सजा मिलने की उम्मीद थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद, जो उन्होंने भारतवासियों की उम्मीद के अनुसार आतंकियों को सजा दी है.

‘महिलाओं का मांग सिंदूर भारत के सिर का ताज है’

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया. इसे लेकर युवाओं से लेकर आम जनता में उत्साह नजर आ रहा है. लोगों ने एक बार पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की है. बीजेपी नेता अर्पित पोद्दार ने कहा कि भारत की महिलाओं की मांग सिंदूर भारत के सिर का ताज है. पीएम मोदी ने पहले ही कहा था कि हम किसी को छेड़ते नहीं और कोई हमे छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते नहीं. पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जो भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जवाबी कार्रवाई की है वो विश्व शान्ति के लिए ऐतिहासिक कदम है. पूरा देश भारतीय सेना के साथ तन- मन – धन से कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है.

ये भी पढ़ें: जुएल उरांव अचानक हुए गायब, दिल्ली से जबलपुर तक मचा हड़कंप, दूसरे दिन 162 KM दूर ट्रेन में मिले केंद्रीय मंत्री

वहीं खेल मैदान जा रहे युवाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को बेहद जरूरी बताया है. शौर्य जैन ने कहा कि पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था नहीं तो उसके हौसले और बढ़ जाते. युवाओं ने भारत माता की जय बोलते हुए भारतीय सेना और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है.
Location :Bhopal,Bhopal,Madhya Pradeshhomemadhya-pradeshऑपरेशन सिंदूर: जरूरत पड़ी तो… ग्वालियर की नारी शक्ति ने जताई खुशी



Source link

Leave a Comment