Last Updated:May 06, 2025, 03:31 ISTKanya Rashifal 6 May: आज का दिन कन्या राशि के लिए करियर, लव और आर्थिक क्षेत्र में शुभ रहेगा. प्रमोशन और व्यापार में मुनाफा संभव है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे.X
कन्या राशि के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य.हाइलाइट्सकन्या राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा.व्यापार में मुनाफा और पैसों की बारिश होगी.जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, रिश्ते बेहतर होंगे.कन्या राशिफल. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वहीं कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी उपरान्त दशमी तिथि है. आज मघा और पूर्वां फाल्गुनी नक्षत्र भी है. आज ध्रुव और व्याघात योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज सिंह राशि में संचार करने वाला है. इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन कन्या राशि वालों की भी जानते हैं, देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
करियर की दृष्टि कौन से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. अपने सहकर्मियों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर पाएंगे, जिस प्रोजेक्ट पर आप कार्य कर रहे हैं उसमें तरक्की मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन का भी योग रहेगा. कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है वह यात्रा आपके लिए लाभकारी भी रह सकता है.
आर्थिक दृष्टिकोण से कन्या राशि जातक वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. प्रातः काल से ही व्यापार टकाटक चलने वाला है. शेयर बाजार में से भी मुनाफा मिल सकता है. आज के दिन कई तरह से धन की प्राप्ति हो सकती है. बस एक बात का ध्यान रहे किसी भी चीज की खरीदारी करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें.
लव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. जीवनसाथी आपके हर कार्यों में आपकी सहायता करने वाले हैं. पार्टनर के साथ आज के दिन अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. यानी आज के दिन इमोशंस और विचारों को शेयर करने का अच्छा मौका है. सिंगल जातक लोग आज किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है उसकी तरफ आकर्षित भी हो सकते हैं.
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज के दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए थोड़ा मिला चल रहने वाला है. सांस लेने में परेशानी हो सकती है. दोपहर के बाद से मन बेचैन रह सकता है. मन शांत रखने के लिए नियमित योग और व्यायाम करें.
Location :Deoghar,Jharkhandhomeastroकन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी! नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, व्यापार में होगी पैDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link