Last Updated:May 08, 2025, 20:09 ISTपीसीबी ने रावलपिंडी में खेला जाने वाला कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी मुकाबला रिशेड्यूल कर दिया है.भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बना हुआ है. पीएसएल के रद्द ह…और पढ़ेंभारत बनाम पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात हैं. हाइलाइट्सइंग्लैंड के सात क्रिकेट खिलाड़ी डरे हुए हैं कोच रवि बोपारा और एलेक्जेंड्रा हार्टले पीएसएल के इस चरण में शामिल हैं.इंग्लैंड के खिलाड़ी पाकिस्तान में रहकर क्रिकेट खेलने के बारे में पशोपेश में हैंनई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग पर खतरे का बादल मंडरा रहे हैं. पीसीबी ने गुरुवार को खेला जाने वाला मुकाबला फिलहाल के लिए टाल दिया है. आज रावलपिंडी में कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच मुकाबला होना था. लेकिन पीसीबी ने मैच को बाद में कराने का फैसला किया है. जिसकी तारीख की घोषणा आगे की जाएगी. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद पीसीबी को यह फैसला करना पड़ा.
पिंडी स्टेडियम में आयोजित की जा रही टी20 लीग अपने अंतिम चरण में है जिसमें छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं. क्रिकेट बोर्ड ने मीडिया को दिए गए एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सभी हितधारकों के परामर्श से आज रात पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच होने वाले पीएसएल मैच को किसी अन्य तारीख में करने का फैसला किया है. पीसीबी संशोधित तिथि की घोषणा उचित समय पर करेगा.’
रोहित को बीसीसीआई ने रिटायरमेंट के लिए किया मजबूर? बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी नीति है कि…
रोहित शर्मा के संन्यास पर वीरेंद्र सहवाग का छलका दर्द, बोले- 100 टेस्ट तो कम से कम…
भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के गढ़ शामिल हैं. ये हमले पहलगाम में हुए हमले के जवाब में किए गए जिसमें 26 लोग मारे गए थे.
‘द टेलीग्राफ’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों के हमले के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी पाकिस्तान में रहकर क्रिकेट खेलने के बारे में पशोपेश में हैं. रिपोर्ट में कहा गया, ‘इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड और पेशेवर क्रिकेट संघ ने बुधवार सुबह स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक आपात चर्चा की. इस समय खिलाड़ियों को घर वापस आने की सलाह नहीं दी जा रही है. ज्यादातर खिलाड़ी अभी पाकिस्तान में ही रहने का इरादा रखते हैं, पर टेलीग्राफ स्पोर्ट को पता चला है कि कई खिलाड़ी अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और घर लौट सकते हैं.’
इंग्लैंड के सात खिलाड़ी जेम्स विंस, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, ल्यूक वुड और टॉम कोहलर कैडमोर इस साल के पीएसएल में खेल रहे हैं जिसका समापन 18 मई को लाहौर में होने वाला है. इंग्लैंड के कोच रवि बोपारा और एलेक्जेंड्रा हार्टले भी पीएसएल के इस चरण में शामिल हैं. वहीं इंग्लैंड के दल को डर है कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा लेकिन जैसी स्थिति है, उसे देखते हुए खिलाड़ियों ने इंतजार करने की नीति अपनाई है.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketकराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच हुआ रिशेड्यूल, विदेशी खिलाड़ी सहमे
Source link