कसौटी पर कौन सा विकेटकीपर खरा उतरा, पंत के फार्म से उड़ी सेलेक्टर्स की नींद – News18 हिंदी



नई दिल्ली. आईपीएल 2025 में भारतीय विकेटकीपर्स ने बहुत निराश किया. प्रभसिमरन को छोड़ दे तो ईशान किशन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, संजू सैमसन सभी ने बहुत निराश किया. खराब फॉर्म के बावजूद ईशान किशन और ध्रुव जुरैल को इंडिया ए में शामिल किया गया . सेलेकटर्स के लिए परेशानी ये है कि टेस्ट का बेस्ट मैचविनर रन बनाने को तरस रहा है. बात कर रहे है ऋषभ पंत की. पंत ने इस सीजन में अब तक 11 पारियों में 12.27 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं. इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है. बाकी की 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 21 रन रहा है. पंत इस सीजन अपने शॉट्स में 59.3 प्रतिशत कंट्रोल में दिखे हैं. उन्होंने इस सीजन- 0, 15, 2, 2, 21, 63, 3, 0, 4, 18 और 7 रन की पारियां खेली .यही हाल ईशान किशन का रहा पहले मैच में शतक लगाने के बाद अगले 6 मैच में सिर्फ 33 रन बना पाए. संजू फिटनेस की समस्या से जूझ रहे है और जुरैल मैच को फिनिश ना कर पाने की समस्या से परेशान नजर आए. कुल मिलाकर कीपर्स का कुनबा बड़ा तो हुआ पर कोई भरोसे लायक प्रदर्शन देखने को नहीं मिला.



Source link

Leave a Comment