कांग्रेस करेगी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज, बड़े नेताओं को मिला टारगेट, छत्तीसगढ़ में होगी बड़ी रैली



Last Updated:May 04, 2025, 08:05 ISTRaipur News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 8 मई को बिलासपुर से संविधान बचाओ रैली और न्याय यात्राओं की शुरुआत करेगी. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तैयारियों पर चर्चा की. बीजेपी ने इन यात्राओं पर तंज कसा.CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का होगा बड़ा आयोजन.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में कांग्रेस का होगा बड़ा आयोजन8 मई को बिलासपुर में होगी संविधान बचाओ रैलीबीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंजरायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जल्द ही जिलों में न्याय यात्राओं का आयोजन करने जा रही है. 8 मई को संविधान बचाओ रैली के साथ ही अन्य जिलों में भी स्थानीय मुद्दों को लेकर न्याय यात्राओं की शुरुआत होगी. कांग्रेस इन यात्राओं के माध्यम से जिलों में अपने संगठन को मजबूत करने पर तो फोकस करेगी ही, कार्यकर्ताओं को इसी माध्यम से रिचार्ज करने की कोशिश भी होगी. इस बीच रैली और यात्राओं को लेकर वार पलटवार का दौर भी शुरू हो गया है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार कानून व्यवस्था से लेकर अलग-अलग मुद्दों पर रैलियों और यात्राओं का आयोजन कर रही है. कानून व्यवस्था के विषय पर न्याय यात्रा हुई. अब संविधान बचाओ रैली 8 मई को आयोजित होने जा रही है.

दुर्ग के स्थान पर यह रैली अब बिलासपुर में होगी. इस रैली में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ ही प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. रैली की तैयारियाें को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की. साथ ही जिला अध्यक्षों को यह निर्देश भी दिया कि स्थानीय मुद्दों को लेकर अब जिलों में भी न्याय यात्राएं निकाली जाएं.

बीजेपी ने कसा तंज

दरअसल, इन यात्राओं के माध्यम से कांग्रेस अपने संगठन को तो मजबूत करने की कोशिश कर ही रही है. कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की भी कोशिश की जा रही है. यही वजह है कि संविधान बचाओ रैली को भी जिले और विधानसभा स्तर पर आयोजित करने की रणनीति बनाई गई है. अब इन कार्यक्रमों को लेकर जमकर सियासत भी हो रही है. पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ कई छोटे बड़े मुद्दे सामने आ रहे है,  इसलिए अब स्थानीय स्तर पर भी यात्राएं निकाली जाएंगी. दूसरी ओर डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली और यात्राओं पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: घर आया लेटर, पति अमन निकला इश्तिहाक, शादी के बाद महिला SI से सामने आई ऐसी सच्चाई, भागे-भागे पहुंची थाने

कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ रैलियों का आयोजन कर रही है. छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से रैली की शुरुआत होगी. साथ ही न्याय यात्राओं का भी स्थानीय स्तर पर आगाज होगा. इन रैलियों और यात्राओं से कांग्रेस को कितना लाभ होगा, यह तो कुछ वक्त बाद पता चलेगा. फिलहाल कांग्रेस संविधान बचाओ रैली में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी करती नजर आ रही है.
Location :Raipur,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhकांग्रेस करेगी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज, छत्तीसगढ़ में होगी बड़ी रैली



Source link

Leave a Comment