Last Updated:May 03, 2025, 12:48 ISTNational Seed Scheme: किसानों के लिए राष्ट्रीय बीज ग्राम योजना बना वरदान. सूरजमुखी और मूंगफली की खेती से किसानों को अधिक आमदनी होती है. गर्मी के दिनों में भूमिगत जल स्तर गिरने के कारण सिंचाई के लिए धान की तरह प…और पढ़ेंX
सक्ती जिले के किसान ने लगाई सूरजमुखी की कृषि हाइलाइट्सराष्ट्रीय बीज ग्राम योजना से किसानों को हुआ लाभसूरजमुखी और मूंगफली की खेती से अधिक आय30 एकड़ में सूरजमुखी और मूंगफली की खेतीजांजगीर-चांपा. किसानों द्वारा धान की फसल में अधिक लागत और पानी की समस्या को देखते हुए सूरजमुखी और मुगफली फसल लिया जा रहा है, क्योंकि सूरज मुखी और मुगफली की खेती में कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर रहे है. गर्मी के दिनों में भूमिगत जल स्तर गिरने के कारण सिंचाई के लिए धान की तरह पानी की समस्या नही होती है. इस वर्ष ग्राम घुईचुवा में किसानों के द्वारा लगभग 30 एकड़ में सूरज मुखी और मुगफली फसल की खेती की गई है.
30 एकड़ में सूरज मुखी और मूंगफली की खेती आपको बता दें कि राष्ट्रीय बीज ग्राम योजना की खेती जिले के किसानों के लिए वरदान बन रही है. ग्राम घुइचुवा में किसानों द्वारा सूरज मुखी और मूंगफली फसल लिया जा रहा है, क्योंकि सूरज मुखी और मूंगफली की खेती में कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर रहे हैं. गर्मी के दिनों में भूमिगत जल स्तर गिरने के कारण सिंचाई के लिए धान की तरह पानी की समस्या नही होती है, इस वर्ष ग्राम घुईचुवा में किसानों के द्वारा लगभग 30 एकड़ में सूरज मुखी और मूंगफली फसल की खेती की गई है.
सूरजमुखी की खेती से अधिक होगी आमदनी ग्राम के किसान हेम सागर पटेल ने बताया कि तीन वर्ष पहले वे गर्मी में धान की खेती करते थे. किन्तु धान की खेती में पानी की समस्या तथा लागत अधिक पडता था, इसलिए वे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से राष्ट्रीय बीज ग्राम योजना की जानकारी ली और धान के बदले अन्य खेती करना शुरू किए. विभाग से ही उन्नत किस्म का आधार बीज प्राप्त कर सूरजमुखी और मूंगफली की खेती की. जिससे उन्हें कम लागत में ही अधिक आमदनी प्राप्त हुई और बताया कि पिछले वर्ष 2 एकड़ में की खेती किए थे. जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हुई और आमदनी अधिक पाने के कारण इस वर्ष 2 एकड़ में सूरजमुखी और मूंगफली की खेती कर रहे है.
Location :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomeagricultureवरदान बना राष्ट्रीय बीज ग्राम योजना, सूरजमुखी और मूंगफली से दोगुणा मुनाफा
Source link