Tomato Truck Accident Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सड़क हादसा उस समय चर्चा में आ गया जब टमाटरों से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा तो हुआ, लेकिन जो हुआ उसके बाद वो और भी चौंकाने वाला था. सड़क पर बिखरे टमाटर लोगों के लिए मदद का नहीं, बल्कि लूट का ज़रिया बन गए. कुछ राहगीरों ने जहां घायल चालक को बाहर निकालने और मदद करने की कोशिश की, वहीं कई लोग झोले और थैले लेकर टमाटर भरने में जुट गए. ऐसा लगा मानो सड़क पर सब्ज़ी मंडी लग गई हो. देखें घटना का वायरल वीडियो…