Last Updated:May 18, 2025, 07:11 ISTRock salt Astro Tips : इस नमक में खास तरह की ऊर्जा होती है जो नकारात्मकता को सोखकर माहौल शुद्ध कर देती है. आज ही अपने बेडरूम में सेंधा नमक रखें. इससे पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ जाएगा. X
जानें वास्तु शास्त्र में सेंधा नमक के फायदे और महत्वहाइलाइट्ससेंधा नमक से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.बेडरूम में रखने से आपसी प्रेम बढ़ता है.पोंछे के पानी में मिलाने से मानसिक शांति मिलेगी.ऋषिकेश. सुख-शांति और समृद्धि पाने की इच्छा हर किसी की होती है. लेकिन कई बार लाख प्रयासों के बावजूद परेशानियां पीछा नहीं छोड़तीं. ऐसे में वास्तु शास्त्र एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करके हम अपने जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं और सकारात्मकता को आकर्षित कर सकते हैं. इन्हीं उपायों में से एक है — सेंधा नमक का प्रयोग. सेंधा नमक सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि ये आपके जीवन की दिशा भी बदल सकता है.
Local 18 से बातचीत में उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश के ज्योतिषी अजय कोठरी बताते हैं कि वास्तु शास्त्र में सेंधा नमक को शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. इसमें विशेष प्रकार की ऊर्जाएं होती हैं, जो नकारात्मकता को सोखकर वातावरण को शुद्ध कर देती हैं. अगर आप लंबे समय से मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो सेंधा नमक के ये उपाय आपके लिए चमत्कारी साबित हो सकते हैं.
1. पोंछे के पानी में मिलाएंयदि आप चाहते हैं कि आपके घर में शुद्ध और सकारात्मक वातावरण बना रहे, तो हफ्ते में कम से कम दो बार पोंछे के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मानसिक शांति बनी रहती है. ये उपाय खास तौर पर उन घरों के लिए अत्यंत लाभकारी है जहाँ अक्सर लड़ाई-झगड़े या बीमारी बनी रहती है.
2. बेडरूम में रखें कटोराबेडरूम में एक कोने में कांच या मिट्टी के कटोरे में सेंधा नमक भरकर रखें. ये उपाय पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम को बढ़ाता है. ये उपाय अच्छी नींद लाने और मानसिक तनाव को दूर करने में भी सहायक होता है. हर महीने उस नमक को बदलते रहना चाहिए ताकि इसका प्रभाव बना रहे.
ये भी पढ़ें…जानें कब अपनी राशि में प्रवेश करेंगे बुध, इन जातकों पर आर्थिक संकट के बादल, करें ये उपाय
3. किचन में करें प्रयोगकिचन में सेंधा नमक रखना भी एक अच्छा वास्तु उपाय माना जाता है. ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा बना रहता है और परिवार में प्यार और अपनापन बढ़ता है. ये भोजन में भी सकारात्मक ऊर्जा भरता है और पूरे परिवार को सेहतमंद बनाता है.
4. सेंधा नमक से स्नानसप्ताह में एक बार नहाने के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर स्नान करने से शरीर की थकान दूर होती है और नकारात्मक ऊर्जा शरीर से बाहर निकलती है. ये उपाय उन लोगों के लिए खासतौर पर लाभकारी है, जो अत्यधिक मानसिक दबाव में रहते हैं.
Location :Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand homeastroकिस्मत बदल देगा सेंधा नमक, आएगी सुख-शांति…जानें चमत्कारी एस्ट्रो टिप्स
Source link