Last Updated:May 23, 2025, 01:01 ISTAquarius Horoscope Today: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा. करियर में वरिष्ठों की सलाह से लाभ मिलेगा, तो वहीं व्यापार में रिस्क सोच-समझकर लें. जानिए पूरी भविष्यवाणी!Kumbh Rashifalहाइलाइट्सवरिष्ठों की सलाह से करियर में लाभ मिलेगा.व्यापार में रिस्क सोच-समझकर लें.स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नियमित व्यायाम करें.कुंभ राशिफल. कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. ज्योतिष आचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. कुछ मामलों में सफलता मिलेगी तो कुछ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है.
कार्यक्षेत्रआज आपको किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले अपने वरिष्ठ सदस्यों से सलाह-मशविरा अवश्य करना चाहिए. उनकी सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है और आपको गलतियों से बचा सकती है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचने का प्रयास करें, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं, उन्हें कल कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है. इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी.
व्यापारव्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए कल का दिन खोज और अनुसंधान का है. आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीतियों और अवसरों की तलाश कर सकते हैं. शेयर बाजार या अन्य जोखिम भरे निवेशों में सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.
शिक्षाजो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखते हैं, उनकी यह इच्छा कल पूरी हो सकती है.आपको विदेश में किसी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला मिल सकता है या फिर वीजा संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें.
स्वास्थ्यस्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.खान-पान पर ध्यान दें और नियमित व्यायाम करें. यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
उपायकल भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें जल अर्पित करें.इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और आपके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहेगा. धैर्य और समझदारी से काम लें और किसी भी तरह के विवाद से बचने का प्रयास करें. वरिष्ठों की सलाह का पालन करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
Anuj SinghAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as…और पढ़ेंAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as… और पढ़ेंLocation :Korba,Chhattisgarhhomeastroकुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए करियर, स्वास्थ्य और व्यापारDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link