केतु के नक्षत्र में बुद्धि के दाता बुध का गोचर, मेष, सिंह समेत इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत और होंगे ये लाभ



अश्विनी नक्षत्र में बुध का गोचर: बुध ग्रह 7 मई दिन बुधवार को अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करने वाले हैं. साथ ही इस दिन बुध ग्रह मेष राशि में भी प्रवेश करेंगे यानी बुध ग्रह एक ही दिन राशि और नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह मन, वाणी, बुद्धि, नौकरी-कारोबार आदि के कारक ग्रह हैं और उनको ग्रहों के राजकुमार होने का दर्जा भी प्राप्त है. वहीं अश्विनी नक्षत्र के स्वामी केतु हैं और केतु को ज्योतिष में एक छाया ग्रह माना गया है. बुध इस नक्षत्र में लगभग 9 दिन यानी 15 मई को भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. बुध ग्रह की जब चाल बदलती है, तब मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव भी शुरू हो जाता है. आइए जानते हैं बुध के अश्विनी नक्षत्र में गोचर करने से किन किन राशियों को फायदा होगा…

भाग्य का प्रतिनिधित्व करते हैं बुध ग्रहवैदिक ज्योतिष में ग्रह समय-समय पर नक्षत्र और राशियों के बीच गोचर करते रहते हैं. इसी क्रम में बुध ग्रह भी 7 मई को केतु के नक्षत्र अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे. बुध ग्रह का गोचर एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो अपने क्लासिकल गुणों के लिए जाना जाता है. बुध ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं और अनुशासन, समय और भाग्य का प्रतिनिधित्व करते है. बुध के अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय परिवर्तनकारी साबित होगा. अश्विनी नक्षत्र को घोड़े के सिर से प्रतीकित किया जाता है और बुध के प्रवेश से लोगों के जीवन में धैर्य, सफल निर्णय और अच्छी वित्तीय स्थिति सुनिश्चित होती है. बिना किसी देरी के, आइए जानते हैं बुध के अश्विनी नक्षत्र में गोचर से भाग्यशाली राशियों के बारे में.

बुध के नक्षत्र परिवर्तन का मेष राशि पर प्रभावबुध के अश्विनी नक्षत्र में गोचर से मेष राशि वालों को विभिन्न क्षेत्रों में कई लाभ मिलने की संभावना बन रही है. मेष राशि वालों को बुध के नक्षत्र परिवर्तन से वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बन रही है और लंबे समय से रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं. इस अवधि में आपको मेहनत का मनचाहा फल मिलेगा. इस अवधि में घर पर कोई मंहगी चीज आ सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न रहेंगे. इस अवधि में नौकरी पेशा जातक करियर में बड़े लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सैलरी बढ़ाने के लिए नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. इस समय के दौरान आपका स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा और आप विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले सकते हैं.

बुध के नक्षत्र परिवर्तन का सिंह राशि पर प्रभावबुध सिंह राशि के आठवें भाव में विराजमान होंगे. जैसे ही बुध अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेंगे, सिंह राशि वालों को अचानक धन लाभ के बड़े अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही उनकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. आप सट्टेबाजी या पैतृक संपत्ति से अप्रत्याशित धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही, इस राशि वालों को परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा और जीवनसाथी आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. इस अवधि में आपकी लाइफ स्टाइल, व्यवहार और बोलचाल में सकारात्मक बदलाव आएगा और इससे आपको हर क्षेत्र में लाभ होगा. आप बड़ी बचत करने में सफल होंगे और आपके जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं. उन्हें किसी बड़े स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसान समाधानों के साथ प्रमुख स्वास्थ्य बाधाओं को पार कर सकते हैं.

बुध के नक्षत्र परिवर्तन का तुला राशि पर प्रभावजैसे ही बुध अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेंगे, वह तुला राशि के छठे भाव में विराजमान होंगे. ऐसी स्थिति में, तुला राशि वाले कई क्षेत्रों से अच्छा लाभ कमा सकते हैं. विदेशी मामलों से अच्छे लाभ प्राप्त होनो की संभावना बन रही है. आप कुछ यात्राएं कर सकते हैं और इन यात्राओं से लाभ भी हो सकता है. अविवाहित लोगों के लिए बुध का गोचर फायदेमंद रहने वाला है, इस अवधि में कुछ अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. नौकरी पेशा जातकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं, जिसका फायदा ऑफिस में मिलेगा. बुध के गोचर के कारण, तुला राशि वालों को पिताजी का पूरा समर्थन मिलेगा और इसके कारण वे विभिन्न लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे. आपकी वित्तीय स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार होगा और अगर आप कुछ सावधानियों के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं.

बुध के नक्षत्र परिवर्तन का धनु राशि पर प्रभावबुध ग्रह के अश्विनी नक्षत्र में गोचर करने से धनु राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. बुध के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि वालों को वाणी से अच्छा लाभ होगा और वाणी के माध्यम से ही कई कार्य पूरे करवा सकते हैं. बुध के शुभ प्रभाव से आपके अंदर क्रिएटिविटी बढ़ सकती है, जिसको आप अपने कमाई का जरिया भी बना सकते हैं. अगर आपका बिजनस काफी दिनों से अच्छा नहीं चल रहा है या फिर बिजनस में कोई ना कोई बाधा लगी रहती है तो बुध के नक्षत्र परिवर्तन से बिजनस में अच्छी तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. अगर आप बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए अच्छी रहेगी. वहीं इस राशि के जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं या नई नौकरी चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है.

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि वालों पर प्रभावबुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुंभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कुंभ राशि वाले इस अवधि में शुभ या धार्मिक कार्य या कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और दोस्तों व परिजनों के साथ कहीं कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सफलता मिलेगी और आपकी लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. आपकी लव लाइफ में मधुरता रहेगी और आप परिजनों से लव पार्टनर की मुलाकात करवा सकते हैं. इस अवधि में अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा धन लाभ होगा और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त हो सकता है. बुध के नक्षत्र परिवर्तन से परिवार में जो भी कलह क्लेश चल रहे थे, वे दूर हो जाएंगे और सुख-शांति बनी रहेगी.



Source link

Leave a Comment