केले की खेती करने वालों के लिए अलर्ट, लग सकता है पनामा रोग, बचाव के अपनाएं ये 3 जबरदस्त तरीके



Last Updated:May 06, 2025, 15:41 ISTगर्मियों में केले की फसल पर फ्यूजेरियम विल्ट (पनामा रोग) का खतरा बढ़ जाता है, जो पौधों की वृद्धि और उत्पादन को प्रभावित करता है. ट्राइकोडर्मा एसपीपी और बैसिलस एसपीपी जैसे उपायों से इससे बचाव संभव है.X

केले की फसलहाइलाइट्सकेले की फसल पर पनामा रोग का खतरा बढ़ता है.ट्राइकोडर्मा एसपीपी से फ्यूजेरियम विल्ट का बचाव संभव है.बैसिलस एसपीपी पौधों की रक्षा प्रणाली को मजबूत करता है.राजनांदगांव- मई का महीना उद्यानिक फसलों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन बढ़े हुए तापमान का असर कई फसलों पर पड़ता है, जिनमें केले की फसल भी शामिल है. इस दौरान तापमान में वृद्धि से केले की फसल पर एक खास प्रकार का रोग “फ्यूजेरियम विल्ट” (पनामा रोग) लगने का खतरा बढ़ जाता है. यह रोग पौधों की वृद्धि को प्रभावित करता है और फसल की गुणवत्ता व उत्पादन में कमी कर सकता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है. इसलिए, यह जरूरी है कि किसान इस रोग से अपनी फसल का बचाव करें और सही उपाय अपनाएं.

क्या है फ्यूजेरियम विल्ट रोग?फ्यूजेरियम विल्ट एक मृदा जनित रोग है, जो केले के पौधों की संवहिनी ऊतकों को प्रभावित करता है. इस रोग के कारण केले के पौधे मुरझाने लगते हैं और उनकी वृद्धि रुक जाती है. इस बीमारी के कारण केले की फसल की पैदावार में भारी कमी हो जाती है. यह रोग विशेष रूप से गर्मी के मौसम में अधिक प्रभावी होता है और मई के महीने में इसके फैलने की संभावना ज्यादा रहती है.

फ्यूजेरियम विल्ट से बचाव के उपाय

ट्राइकोडर्मा एसपीपीट्राइकोडर्मा एसपीपी एक प्रभावी जैविक रासायनिक उत्पाद है, जो फ्यूजेरियम विल्ट रोग के प्रसार को रोकने में मदद करता है. यह फंगल बीमारियों को नियंत्रित करने के साथ केले की फसल को सुरक्षित रखता है.

बैसिलस एसपीपीबैसिलस एसपीपी एक बैक्टीरिया है, जो केले के पौधों की रक्षा प्रणाली को मजबूत करता है. यह फ्यूजेरियम विल्ट रोग से फसल को बचाने में कारगर होता है और पौधों की बीमारियों से बचाव करता है.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomeagricultureकेले की खेती करने वालों के लिए अलर्ट, लग सकता है पनामा रोग, बचाव के अपनाएं ये



Source link

Leave a Comment