क्या संन्यास के बावजूद A+ कैटेगरी में रहेंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा? सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में करोड़ों दांव पर लगे



Last Updated:May 13, 2025, 20:42 ISTRohit Sharma Virat Kohli Demotion? विराट कोहली और रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बावजूद ‘ए प्लस’ कैटेगरी में रखा गया था. तो सवाल ये है कि क्या टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट और रोहित का सेंट्रल…और पढ़ेंक्या विराट- रोहित का होगा डिमोशन?हाइलाइट्सविराट-रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.दोनों अभी भी बीसीसीआई की ए प्लस कैटेगरी में हैं.डिमोशन हुआ तो विराट-रोहित को करोड़ों का नुकसान होगा.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. दोनों ने अपने संन्यास का ऐलान इंस्टा पोस्ट के जरिए किया. टी20 इंटरनेशनल से दोनों पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. अभी भी विराट कोहली और रोहित शर्मा बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बने हुए हैं और ए प्लस कैटेगरी में शामिल हैं. तो क्या आगे चलके उनका डिमोशन हो सकता है?

बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान किया था. जिसमें उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को ए प्लस कैटेगरी में रखा था. यह जानते हुए भी कि वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. जबकि इससे पहले बीसीसीआई का नियम का था कि वह किसी एक भी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी को ए या फिर बी कैटेगरी में रखते थे. लेकिन विराट और रोहित के लिए उन्होंने इस नियम को जरूरी नहीं समझा.

IPL Revised Schedule: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कब? क्या वहीं से शुरू होगा, जहां खत्म हुआ था, समझे डिटेल

टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बावजूद मिला फायदाविराट कोहली और रोहित शर्मा ए प्लस में हैं, लेकिन दोनों ही टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में क्या बीसीसीआई उनका डिमोशन करके ए या बी कैटेगरी में लाएगा या फिर दोनों को ही ए प्लस में ही बरकरार रहने देगा यह देखना दिलचस्प होगा. टी20 से संन्यास लेने के बावजूद विराट-रोहित ए प्लस में शामिल थे. ऐसे में इसकी उम्मीद काफी कम है कि विराट और रोहित का डिमोशन किया जाए.

डिमोशन हुआ तो विराट-रोहित को होगा नुकसानअगर बीसीसीआई विराट कोहली और रोहित शर्मा को डिमोशन करता है तो दोनों को करोड़ों का नुकसान होगा. ए प्लस कैटेगरी वाले प्लेयर्स को बीसीसीआई हर साल 7 करोड़ रुपए देता है. अगर विराट रोहित ए कैटेगरी में शामिल होंगे तो उन्हें 2 करोड़ का नुकसान होगा क्योंकि ए कैटेगरी के लिए 5 करोड़ रुपए सालाना तय किया गया है. वहीं, अगर दोनों बी कैटैगरी में जाते हैं तो उन्हें 4 करोड़ का नुकसान होगा. बी कैटेगरी के लिए बीसीसीआई ने सालाना 3 करोड़ रुपए की सीमा तय की है.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketसंन्यास के बावजूद A+ कैटेगरी में रहेंगे विराट-रोहित? करोड़ों दांव पर लगे



Source link

Leave a Comment