Last Updated:May 09, 2025, 14:36 ISTबिलासपुर के बकरकुंदा गांव के धन सिंह यादव पारंपरिक वेशभूषा जैसे बांस की टोपी ‘खुमरी’ और चांदी के आभूषण पहनकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए हैं, जो आज की युवा पीढ़ी में लुप्त होती जा रही है.X
खुमरी पहनकर धन सिंह यादव बचा रहे परंपरा.
title=खुमरी पहनकर धन सिंह यादव बचा रहे परंपरा. />
खुमरी पहनकर धन सिंह यादव बचा रहे परंपरा. हाइलाइट्सधन सिंह यादव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रख रहे हैं.धन सिंह यादव पारंपरिक बांस की टोपी ‘खुमरी’ पहनते हैं.युवा पीढ़ी में पारंपरिक वेशभूषा की रुचि घट रही है.बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और परंपराएं उसकी असली पहचान हैं, लेकिन आधुनिक जीवनशैली के प्रभाव में कई पारंपरिक वस्त्र और जीवनशैली विलुप्त होने की कगार पर हैं. ऐसे समय में बिलासपुर जिले के बकरकुदा गांव के बुजुर्ग धन सिंह यादव इस सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में लगे हैं.
पूर्वजों की विरासत को जीते हैं धन सिंह यादवधन सिंह यादव अपने दादा और पिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज भी पारंपरिक बांस की टोपी ‘खुमरी’, चांदी का ताबीज और चूड़ा पहनते हैं. वे मानते हैं कि यह केवल वस्त्र नहीं, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान है. वे कहते हैं, “हमारे बुजुर्ग खुमरी पहनकर खेतों में काम करते थे. मैंने वही सीखा और अब यह मेरी पहचान बन गई है.”
बांस से बनी छत्तीसगढ़ी शानखुमरी एक विशेष प्रकार की टोपी है जो बांस से तैयार की जाती है. इसे उसी पारंपरिक तकनीक से बनाया जाता है जिससे टोकरियां और अन्य बांस की वस्तुएं बनाई जाती हैं. यह टोपी ग्रामीण जीवन में धूप और बारिश से बचाव के लिए पहनी जाती थी और अब धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है.
नई पीढ़ी में घटती रुचि, परंपरा पर संकटधन सिंह यादव को इस बात की चिंता है कि आज की युवा पीढ़ी पारंपरिक वेशभूषा से दूरी बना रही है. वे कहते हैं, “आजकल के युवा खुमरी पहनना पसंद नहीं करते, इसलिए मैं इसे रोज पहनता हूं ताकि यह परंपरा जिंदा रहे.”
जब तक जिंदा हूं, वेशभूषा जीवित रहेगीधन सिंह यादव का यह संकल्प है कि जब तक वे जीवित हैं, तब तक यादव समाज की पारंपरिक वेशभूषा को विलुप्त नहीं होने देंगे.उनका यह जज्बा यह दर्शाता है कि एक व्यक्ति भी यदि ठान ले तो पूरे समाज की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रख सकता है.
Location :Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhखुमरी पहनने वाला आखिरी योद्धा? जानिए कौन है ये बुजुर्ग जो निभा रहे हैं संस्कृत
Source link