Last Updated:May 08, 2025, 20:36 ISTकोरबा, जिसे “चिमनियों का शहर” कहा जाता है, औद्योगिक पावर प्लांट्स और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का अनोखा संगम है. यहां की गगनचुंबी चिमनियां पर्यटकों को रोमांचित करती हैं, जबकि प्रदूषण और पहचान के बीच संतुलन की चुन…और पढ़ेंX
Imageहाइलाइट्सकोरबा को “चिमनियों का शहर” कहा जाता है.यहां 20 से अधिक गगनचुंबी चिमनियां हैं.कोरबा औद्योगिक और प्राकृतिक पर्यटन का संगम है.कोरबा- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी कोरबा को चिमनियों का शहर कहना अतिशयोक्ति नहीं है. यहां करीब 20 से अधिक गगनचुंबी चिमनियां शहर के बीचों-बीच स्थापित हैं, जो न केवल इसकी औद्योगिक पहचान हैं बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी हैं. पावर प्लांट्स की मौजूदगी ने जहां एक ओर वायुप्रदूषण को बढ़ाया है, वहीं इन चिमनियों की भव्यता लोगों को रोमांचित भी करती है.
प्राकृतिक सौंदर्य और औद्योगिक विकास का अद्भुत मेलस्थानीय निवासी नीरज शर्मा बताते हैं कि कोरबा केवल पावर प्लांट्स के लिए नहीं, बल्कि घने जंगलों, पहाड़ों और झरनों के लिए भी मशहूर है. पर्यटक पहले शहर की चिमनियों को देखने आते हैं और फिर प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की ओर रुख करते हैं. यह मेल कोरबा को एक अनोखी औद्योगिक-प्राकृतिक विरासत प्रदान करता है.
70 के दशक से शुरू हुआ कोरबा का औद्योगिक सफरवरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव बताते हैं कि 1970 के दशक में कोरबा का रूप एक सामान्य गांव जैसा था. लेकिन पानी और कोयले की उपलब्धता ने इसे उद्योगों के लिए आदर्श स्थल बना दिया. एक-एक कर एनटीपीसी, बालको, सीएसईबी, लैंको जैसे पावर प्लांट्स स्थापित हुए और कोरबा ने खुद को मिनी भारत के रूप में साबित किया.
एनटीपीसी में सबसे ज्यादा चिमनियां, बना दृश्य का आकर्षणकोरबा के एनटीपीसी प्लांट में अकेले 9 चिमनियां हैं. दर्री बैराज से जब शहर की ओर नजर डाली जाए, तो चारों तरफ सिर्फ चिमनियों का दृश्य दिखाई देता है. यह नजारा पर्यटकों को अद्भुत और अलौकिक अनुभव प्रदान करता है, जो शहर की औद्योगिक शक्ति का प्रतीक भी है.
प्रदूषण बनाम पहचान, एक दोधारी तलवारपावर प्लांट्स और चिमनियों से उत्पन्न प्रदूषण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन यह भी सत्य है कि इन्हीं की वजह से कोरबा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है. यह शहर अब केवल एक औद्योगिक हब नहीं, बल्कि विकास और विरासत का अद्वितीय संगम बन गया है.
Location :Korba,Chhattisgarhhomechhattisgarhगगनचुंबी चिमनियों के बीच बसा ये शहर बन दुनिया का केंद्र, कोयला नगरी में छिपा..
Source link