गजब चोर…लड़कियों के अंडर गारमेंट्स की करता था चोरी, 2 साल बाद खुला राज, जानें माजरा



Last Updated:May 18, 2025, 15:13 ISTAmbikapur news: अंबिकापुर में वेदांता स्किल डेवलपमेंट सेंटर में लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान हुई. पुलिस जांच में जुटी है.X

अंडर गारमेंट्स चोर अम्बिकापुर. आपने चोरी के अलग-अलग मामले देखें और सुने होंगे, लेकिन आपने कभी लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी करते नहीं देखा होगा. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ऐसा एक मामला सामने आया है जहां एक चोर लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी करता है, जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये चोर धीरे से आता है और जल्दी-जल्दी लड़कियों के अंडर गारमेंट्स कर रहा है.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में संचालित वेदांता स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा लड़कियों को सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया जाता है. ऐसे में जब लड़कियां बाहर अपने कपड़े सुखाए रहते थे, तब ये युवक केवल उनके अंडर गारमेंट्स को चोरी करता था. लड़कियां सहित ट्रेनर भी इससे परेशान थी और शंका था कि कोई अंडर गारमेंट्स चोरी करता है लेकिन सबूत नहीं मिल पा रहा था तब उन्होंने अपने प्रशिक्षण केन्द्र में एक सीसीटीवी लगवाया और अब जाके ये पता चला कि युवक अंडर गारमेंट्स चोरी करता है.

यह भी पढ़ें- स्वर्ग से धरती पर आया ये फूल, खुशबू से महका उठेगा घर, तन-मन घोल देगा मिठास, सांस और गले की बीमारी का काल

2 साल से कर रहा था चोरीदरअसल, ये मामला वेदांता स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में सिलाई का काम सीखने आई लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी करने का है. सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोपाखर में वेदांता के द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत सिलाई का कार्य सिखाया जा रहा है. जहां 3 महीने के एक बैच में 45 से 50 लड़कियां ट्रेनिंग के लिए आती हैं. जहां बीते 2 साल से सिलाई का काम सीखने आने वाली लड़कियों के अंडर गारमेंट्स गायब हो रहे थे.

वीडियो सामने आने के बाद जांच में जुटी पुलिससेंटर में रहने वाली महिला ट्रेनर को भी यह पूरी बात पता थी. लेकिन इसके कोई सबूत नहीं होने की वजह से इसकी शिकायत थाने में नहीं की. वहीं अब परेशान होने के बाद, इस सेंटर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया, जहां बीते दिनों महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसके बाद सेंटर की ट्रेनर ने इसकी जानकारी नजदीक के कमलेश्वरपुर थाने में दी है. जहां पुलिस ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात भी कही है.
Mohd Majidwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ेंwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ेंLocation :Ambikapur,Surguja,Chhattisgarhhomecrimeगजब चोर…लड़कियों के अंडर गारमेंट्स की करता था चोरी, 2 साल बाद खुला राज



Source link

Leave a Comment