Last Updated:May 19, 2025, 12:23 ISTAnimal Care Tips: गर्मी का मौसम जैसे-जैसे अपने चरम पर पहुंचता है, वैसे-वैसे इंसानों के साथ-साथ पालतू पशुओं के लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण बन जाता है. तेज़ धूप, पानी की कमी, और गर्म वातावरण की वजह से पशुओं में लू …और पढ़ें बिलासपुर के पशु चिकित्सा विकासखंड अधिकारी डॉ. यशवंत डहरिया ने लोकल18 से विशेष बातचीत में बताया कि किस तरह से कुछ आसान उपाय अपनाकर किसान अपने पशुओं को भीषण गर्मी से बचा सकते हैं और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं. डॉ. डहरिया के अनुसार गर्मी के मौसम में जैसे मनुष्य को बार-बार पानी की आवश्यकता होती है, वैसे ही पशुओं को भी नियमित अंतराल पर साफ और ठंडा पानी मिलना चाहिए. पानी की कमी पशुओं के शरीर में डीहाइड्रेशन, दूध उत्पादन में गिरावट और अन्य बीमारियों को जन्म दे सकती है. उन्होंने बताया कि केवल सूखा चारा ही नहीं, बल्कि पशुओं को पौष्टिक और संतुलित आहार भी देना बेहद जरूरी है. इससे न केवल उनकी भूख शांत होती है, बल्कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहती है. हरा चारा, खली और मिनरल मिक्सचर का संतुलित उपयोग उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है. यदि पशु सुस्त दिखे या उनके व्यवहार में कोई बदलाव नजर आए तो बिना देर किए नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें. प्रारंभिक जांच से किसी भी बीमारी का जल्द पता लगाया जा सकता है और समय पर इलाज से स्थिति गंभीर होने से बचाई जा सकती है. पशुओं को आराम भी उतना ही जरूरी है जितना खाना और पानी. डॉ. डहरिया ने बताया कि पशुओं को शोरगुल और तनावपूर्ण वातावरण से दूर रखें. शांत और ठंडी जगह पर उनका ठहराव सुनिश्चित करें ताकि वे मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें. डॉ. डहरिया ने गुड़ को गर्मियों में बेहद फायदेमंद बताया. यह पशुओं के पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है. इसके अलावा अप्रैल और मई में होने वाले टीकाकरण अभियानों में भाग लेना न भूलें. ये टीके गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव करते हैं. अगर किसान इन सावधानियों का पालन करें तो न केवल उनके पशु स्वस्थ रहेंगे, बल्कि दूध उत्पादन में भी सुधार होगा. इससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी. गर्मी के इस मुश्किल मौसम में थोड़ी सी जागरूकता बड़े फायदे दे सकती है.homeagricultureगर्मी में इस तरह करें पशुओं की देखभाल, कभी नहीं होंगे बीमार
Source link