Last Updated:May 16, 2025, 09:53 ISTOperation Black Forest: ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जब आधुनिय हथियारों की बरामदगी हुई है तो एयर गन कैसे मिली.ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट पर विपक्ष ने उठाया सवाल.रायपुरः छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी के जंगल में करीब 20 दिन चले एनकाउंटर पर अब सवाल उठने लगा है. क्योंकि इस एनकाउंटर के शुरुआती दौर में इसे ऑपरेशन संकल्प नाम दिया गया. लेकिन राज्य के गृहमंत्री ने इनकार कर दिया कि कोई ऑपरेशन संकल्प नहीं चल रहा है. हालांकि बाद में मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन संकल्प का नाम दोहराया और जवानों की वीरता बताई. लेकिन अब इस ऑपरेशन संकल्प को ऑपरेशन फॉरेस्ट कहा जा रहा है, जिसको लेकर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
भूपेश बघेल ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट पर उठाया सवाल
ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने बड़ा बयान दिया है. बीजापुर पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि ऑपरेशन को लेकर पहले मुख्यमंत्री, फिर गृहमंत्री और अब डीजी के बयान में अंतर और विरोधाभास है. ऑपरेशन को सीएम ने संकल्प बताया,.गृहमंत्री ने खंडन किया और अब डीजी ब्लैक फॉरेस्ट बता रहे. मारे गए नक्सलियों के आंकड़े भी भ्रम पैदा कर रहे हैं. वहीं बरामद हथियार से भी सरकार के दावों पर सवाल उठ रहे हैं. जब हार्डकोर नक्सलियों का जिक्र हो रहा था तो अत्याधुनिक हथियारों की बरामदी में एयर गन कैसे हाथ लगी.
पूर्व सीएम ने NIA पर लगाए आरोप
पूर्व सीएम ने बस्तर नक्सल उन्मूलन में NIA की कारवाई को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. भूपेश बघेल ने कहा कि दक्षिण बस्तर में हजारी आदिवासी पलायन कर चुके हैं. NIA कारवाई करते हुए गिरफ्तार करती है. लेकिन साबित नहीं कर पाती. उन्होंने बस्तर में नक्सल ऑपरेशन को लेकर लग रहे आरोपों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग की.
हथियार गोला-बारूद बरामद
बता दें कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के तहत सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यह ऑपरेशन 21 अप्रैल से 11 मई तक चला और इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद किया है. कर्रेगुट्टा जैसे दुर्गम इलाके में सुरक्षाबलों की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. अभियान में CRPF, कोबरा और स्थानीय पुलिस बल ने भाग लिया और तलाशी के दौरान कई ठिकानों को ध्वस्त किया गया. ऑपरेशन का उद्देश्य था कि नक्सलियों की ताकत को कमजोर करना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराया जाए. सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि अब जंगलों में छिपे नक्सलियों के दिन गिनती के रह गए हैं.
Prashant RaiPrashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ेंPrashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंhomechhattisgarhपहले ऑपरेशन संकल्प, अब ब्लैक फॉरेस्ट.. क्यों सवाल उठा रहा विपक्ष?
Source link