छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न द्रोणिकाओं के प्रभाव से आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है. खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी. वहीं, अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर चेतावनी जारी की है और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास समुद्र तल से 4.5 से 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके साथ ही एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर बांग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैली हुई है. जो मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और झारखंड से होकर गुजर रही है. एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका भी दक्षिण तेलंगाना से लेकर मन्नार की खाड़ी तक सक्रिय है.
7 मई को हल्की वर्षा और गरज-चमक के आसारप्रदेश में 7 मई को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा अथवा छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर अंधड़ (30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. खासकर सरगुजा और बस्तर संभाग तथा उनसे लगे जिलों में यह प्रभाव अधिक देखा जा सकता है.
तापमान में धीरे-धीरे आएगी बढ़ोतरीउत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आगामी 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटे का मौसम हालबीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. वर्षा के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार रहे (सेमी में) राजिम, कुटरू, बस्तर – 2 सेमी, करपावंड, नानगर, अंबिकापुर – 1 सेमी, रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6°C और जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8°C दर्ज किया गया.
रायपुर का स्थानीय पूर्वानुमानरायपुर में 7 मई को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है.
आगामी दिनों की चेतावनीप्रदेश में अगले दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे), मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी. लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.