Last Updated:May 13, 2025, 22:27 ISTchhattisgarh school merger news in hindi: देश के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का काम किया जा रहा है. इससे उन स्कूलों को फायदा होगा जहां बच्चों की संख्या बहुत कम है. इससे वहां के टीचरों का बेहतर इस…और पढ़ेंX
स्कूल मर्जराजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक ही परिसर में संचालित गवर्नमेंट स्कूल अब मर्ज किए जाएंगे और इसे लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है. जिले में एक ही परिसर में चल रहे गवर्नमेंट स्कूल या 10 से कम स्टूडेंट की संख्या वाले विभिन्न स्कूलों को आसपास के अन्य स्कूलों में मर्ज किया जाएगा. इसके लिए शासन से आदेश आने के बाद जिले में प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिले में ऐसे 330 गवर्नमेंट स्कूल हैं जिनका मर्ज होना संभावित है. इसके लिए शिक्षा विभाग में प्रक्रिया शुरू हो गई है.
आपको बता दें कि मर्ज होने वाले 330 स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे सामूहिक समायोजित होने वाले स्कूलों का सही आंकड़ा सामने आ जाएगा. इसके साथ ही अन्य परिस्थितियों पर भी चर्चा की जाएगी. स्कूलों के समायोजन से शिक्षक भी अधिक होंगे. इन शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में भेजा जाएगा जहां शिक्षक ही नही हैं या फिर जहां शिक्षकों की कमी है उन स्कूलों में टीचरों को भेजा जाएगा. इससे स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और पढ़ाई स्तर में सुधार होगा. देश के अन्य कुछ राज्यों में यह प्रक्रिया पहले ही की जा चुकी है और कुछ राज्यों में अभी इस पर काम किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- जीवन से उठा मां का साया.. पिता जेल में, फिर इन दो बहनों का सहारा बना कोरबा अस्पताल, दर्दभरी कहानी
पिछले साल मध्य प्रदेश में भी यह प्रक्रिया की गई थी. छत्तीसगढ़ में भी यह प्रक्रिया पिछले साल करने की तैयारी थी लेकिन, पंचायत चुनाव के कारण प्रक्रिया टल गई थी. अब तैयारी फिर से शुरू की गई है. इसे लेकर कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि इस बारे में राज्य शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं उसके अनुरूप जिले में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. एक ही कैंपस में संचालित जितने स्कूल हैं वहां पढ़ने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा. इस नए नियम से आने वाले समय में इन स्कूलों को मर्ज किया जाएगा. इससे शिक्षा व्यवस्था अच्छी होगी और एक ही कैंपस में स्कूल चलेंगे.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhछत्तीसढ़ के स्कूलों में हो रहा है यह बड़ा बदलाव, लिस्ट में हैं इतने स्कूल
Source link