छोटे शहर से बड़ा सपना! 10वीं टॉपर केतन बोले– बदलना है करप्ट सिस्टम



Last Updated:May 08, 2025, 12:40 ISTरायपुर के केतन साहू ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया. गणित पसंदीदा विषय रहा और सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देते हुए सिविल सेवा का सपना जताया…और पढ़ेंX

टॉपर केतन साहू, परिवार के साथहाइलाइट्सकेतन साहू ने 10वीं में 98% अंक प्राप्त किए.केतन का अगला लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है.केतन ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया.रामकुमार नायक, रायपुर- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने औपचारिक रूप से परीक्षा परिणामों की घोषणा की. इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 3,28,522 विद्यार्थी, जबकि 12वीं में 2,40,356 विद्यार्थी शामिल हुए. परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राज्यभर में 36 केंद्र बनाए गए थे.

केतन साहू ने 98% अंकों के साथ हासिल किया 8वां स्थानरायपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, लालपुर के छात्र केतन साहू ने कक्षा 10वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य में आठवां स्थान हासिल किया है. केतन के इस प्रदर्शन ने न केवल उनके स्कूल, बल्कि पूरे रायपुर जिले को गौरवान्वित किया है.

“उम्मीद थी अच्छा करूंगा, लेकिन टॉप-10 चौंकाने वाला था” Local 18 से बात करते हुए केतन ने बताया कि रिजल्ट सुनते ही वे शॉक्ड थे. उन्होंने कहा, “अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन टॉप-10 में नाम आएगा ये नहीं सोचा था.” केतन रोजाना 3–4 घंटे की नियमित पढ़ाई करते थे और स्कूल के बाद हर विषय को तय समय देते थे.

गणित बना पसंदीदा विषय, संस्कृत और हिंदी कठिनकेतन ने बताया कि गणित उनका प्रिय विषय है. इसकी तैयारी के लिए वे बार-बार अभ्यास करते थे. उन्होंने बताया कि विषय को गहराई से समझने में मजा आता था, इसलिए क्लास में ही हर डाउट क्लियर कर लेते थे. वहीं संस्कृत और हिंदी जैसे विषय उन्हें कठिन लगते थे, जिनके लिए उन्होंने अतिरिक्त मेहनत की.

माता-पिता और शिक्षकों ने दिया मजबूत संबलकेतन अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं. उनके पिता जीवराखन लाल साहू सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और माता कौशल्या साहू गृहिणी हैं. केतन बताते हैं कि उनके माता-पिता ने पढ़ाई का एक सकारात्मक माहौल बनाया और कभी अनावश्यक दबाव नहीं डाला. वहीं शिक्षकों ने हर विषय का डाउट क्लियर करने में भरपूर मदद की.

केतन का अगला लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है. उन्होंने कहा कि वे देश की भ्रष्ट व्यवस्था को सुधारना चाहते हैं और प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज में बदलाव लाना चाहते हैं. उनकी यह सोच उन्हें एक जिम्मेदार और दूरदर्शी युवा बनाती है.
Location :Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhछोटे शहर से बड़ा सपना! 10वीं टॉपर केतन बोले– बदलना है करप्ट सिस्टम



Source link

Leave a Comment