Last Updated:May 09, 2025, 09:43 ISTIndia Pakistan War: पाकिस्तान पर लगातार हो रहे हमले के बीच भोपाल वासियों का जोश हाई है. शहर के बड़े तालाब पर स्थित सुदर्शन चक्र टैंक पर चढ़कर तिरंगा फहराया है.भारतीय सैनिकों की जीत के लिए लोग मांग रहे दुआ.भोपालः भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार हमला का सिलसिला जारी है. भारत पाक के हमलों का जबरदस्त जवाब दे रहा है. वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की देश में खूब वाहवाही हो रही है. जगह-जगह लोग जश्न मना रहे हैं. साथ ही अपने सैनिकों की रक्षा के लिए दुआ मांग रहे हैं. जगह-जगह पूजा-हवन कर रहे हैं.
पाकिस्तान पर लगातार हो रहे हमले के बीच भोपाल वासियों का जोश हाई है. शहर के बड़े तालाब पर स्थित सुदर्शन चक्र टैंक पर चढ़कर तिरंगा फहराया है. साथ ही वंदे मातरम के नारे भी लगाए. इस दौरान लोगों ने कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए. भारत की सेना लगातार मुंह तोड़ जवाब दे रही है. जल्द ही पाकिस्तान का नाम मिट जाएगा. वहीं राजधानी भोपाल में आज जुमे की नमाज होने वाली है. मुस्लिम समाज के लोग विशेष दुआ पढ़ेंगे. भारत की जीत के लिए विशेष दुआ पढ़ी जाएगी. पाकिस्तान पर हमले के बाद आज पहला जुमा है. तमाम मुस्लिम संगठनों ने भारत की जीत की अपील की है.
भारत के जवाबी हमले के बाद जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग भारतीय सेना की साहस बढ़ा रहे हैं. VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. हनुमान जी कार्यकर्ताओं ने जवानों को और अधिक ऊर्ज़ा देने की प्रार्थना की है. जयस्तंभ चौक में बड़ी संख्या में लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़ी और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए. ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में लोग भारतीय सेना का उत्साह बढ़ा रहे हैं.
पाकिस्तानी हमले और भारत के जवाबी कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की जनता काफी उत्साहित है. भारत के वीर जवानों के पाकिस्तान पर जवाबी हमले के निर्णय लेने वाले केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की. सब की निगाहें भारत के वीर जवानों सैन्य बलों के जवाबी हमले पर टिकी है. लोग चाहते हैं कि पाकिस्तान को नक्शे से गायब कर दिया जाए.
Prashant RaiPrashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ेंPrashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ेंhomemadhya-pradeshजश्न में डूबे लोग, भारतीय सेना की पीठ थपथपा रहे लोग, कहीं मांगी जा रही दुआ
Source link