Last Updated:May 12, 2025, 17:03 ISTरायपुर के केंद्रीय जेल परिसर में स्थित ‘आस्था मंगोड़ी एंड कैफे सेंटर’ कैदियों द्वारा संचालित एक अनोखा कैफे है, जहां स्वाद, सफाई और सेवा की मिसाल पेश की जाती है. यह कैफे पुनर्वास और सामाजिक बदलाव का प्रतीक बन चु…और पढ़ेंX
बंदियों द्वारा चलाया जा रहा कैफेहाइलाइट्सकैदियों द्वारा संचालित कैफे रायपुर में लोकप्रिय.कैफे में 12 रुपये में स्वादिष्ट नाश्ता मिलता है.कैफे पुनर्वास और सामाजिक बदलाव का प्रतीक है.रामकुमार नायक/ रायपुर– राजधानी रायपुर में जहां एक ओर बड़े-बड़े होटल और रेस्टोरेंट्स अपने ब्रांड और वैभव के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय जेल परिसर में स्थित ‘आस्था मंगोड़ी एवं कैफे सेंटर’ अपनी सादगी, स्वाद और सेवा के कारण शहरवासियों के दिलों में खास जगह बना चुका है.
जब कैदियों का हुनर बना लोगों का पसंदीदा स्वादइस अनोखे कैफे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां का सारा खाना जेल में बंद कैदियों द्वारा तैयार किया जाता है. सुबह 9:30 बजे से ही रसोई में जुटने वाले ये कैदी मंगोड़ी, समोसा, जलेबी, बालूशाही, आलू चाप जैसे स्वादिष्ट नाश्ते तैयार करते हैं. अपराध की सजा भुगत रहे ये लोग आज कुकिंग के माहिर बन चुके हैं, वो भी जेल प्रशासन के प्रशिक्षण और सहयोग से.
शुद्धता, सफाई और सेवा का मेलइस कैफे की साफ-सफाई, शांति और व्यवस्था ऐसी है कि कोई भी व्यक्ति यहां एक बार आकर प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता. यहां आने वाले ग्राहकों को बैठने से लेकर नाश्ता परोसने तक की पूरी व्यवस्था कैदी ही संभालते हैं. बुजुर्गों और बच्चों में यहां की मंगोड़ी और जलेबी खासा लोकप्रिय है.
12 रुपये की प्लेट, महंगाई में राहतकोरोना काल से पहले जो दाम थे, वो आज भी कायम हैं। मात्र 12 रुपये में स्वादिष्ट नाश्ता परोसने वाला यह कैफे मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि कैदियों के पुनर्वास और समाज में उनकी पुनर्स्थापना के लिए कार्य करता है. महीने में साढ़े तीन से चार लाख रुपये तक की बिक्री होने के बावजूद, यह सेंटर सेवा की भावना को प्राथमिकता देता है.
एक नाश्ते की दुकान नहीं, बल्कि बदलाव की मिसालअब यह कैफे सिर्फ रायपुर की पहचान नहीं रह गया है, बल्कि राज्य के अन्य जिलों से आने वाले लोग भी इस स्थान को विशेष रूप से देखने और नाश्ता करने पहुंचते हैं. स्वाद, सफाई और सेवा की त्रिवेणी ने इस जगह को एक सामाजिक मिशन बना दिया है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Chhattisgarhhomelifestyleजेल में बंद कैदी बना रहे हैं जलेबी-समोसा, स्वाद ऐसा कि शहर भर के लोग कर रहे…
Source link