तालाब की हो रही थी सफाई, अचानक रुका काम, सफेद कपड़े में लिपटे मिले 12 फोटो, देखते ही हैरान रह गए लोग



Last Updated:May 19, 2025, 12:19 ISTKondagaon News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक तालाब की सफाई के दौरान कपड़े में लिपटे देवी देवताओं की कई तस्वीरें मिली है. अब इस पूरे मामले को धर्मांतरण से जोड़कर देख…और पढ़ेंCG News: कोंडागांव के तालाब में मिले देवताओं के फोटो.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ के कोंडागांव से हैरान करने वाला मामलातालाब में कपड़े में लिपटे मिले देवताओं के फोटोस्थानीय लोगों ने की मामले की जांच की मांगकोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. केशकाल में सुरडोंगर तालाब सफाई के दौरान एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां तालाब सफाई करते वक्त पानी में हिन्दू देवी देवताओं और गोंडवाना समाज के देवों की एक दर्जन फोटो मिली. तस्वीरों को  सफेद कपड़े में लपेट कर तालाब में फेंक दिया गया था. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो फोटो की हालत देखर ऐसा लग रहा है कि इन सभी फोटो को रात में ही लाकर तालाब में फेंका गया है. अब इस पूरे मामले को धर्मांतरण से जोड़ कर देखा जा रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि शायद आदिवासी समाज में आस्था रखने वाला कोई शिक्षित, संपन्न व्यक्ति धर्मांतरण का विचार बना रहा था. इसलिए उसने रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा से एक रात पहले सभी देवी देवताओं और आदिवासी देवों की फोटो फेंक दी है.

पूरे मामले की होगी जांच

वहीं विधायक नीलकंठ टेकाम ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए मामले की जांच और सही कार्रवाई करवाने की बात कही है. इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय वरिष्ठ नागरिक कृष्णदत्त उपाध्याय ने कहा कि सुरडोंगर तालाब में सफाई के दौरान सफेद रंग के कपड़े में देवी और देवताओं की 12 फोटो मिली है. इसे देखकर यह साफ जाहिर होता है कि रात में किसी शिक्षित, संपन्न और धार्मिक व्यक्ति ने इसे लाकर तालाब में फेंका है.

ये भी पढ़ें:

लोगों का मानना है कि ये शख्स शायद धर्मांतरण के किसी जाल में फंस गया है. ग्राम पटेल बलराम गौर ने कहा कि सुरडोंगर तालाब में जिस तरह देवी देवताओं की फोटो फेंकी हुई मिली है, इसे देखकर यह पूरी तरह धर्मांतरण से जुड़ा हुआ मामला जैसा ही लग रहा है. हमारे आदिवासी समाज के लोग लगातार लोभ लालच में मतांतरित हो रहे हैं. मैं सरकार से अपील करता हूं बस्तर में लगातार चल रहा धर्मांतरण का खेल बंद होना चाहिए. इतना ही नहीं जो भी आदिवासी धर्मान्तरित हो रहे हैं उन्हें आदिवासी आरक्षण का लाभ मिलने से हटा देना चाहिए.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Kondagaon,Bastar,Chhattisgarhhomechhattisgarhसफेद कपड़े में लिपटे मिले 12 फोटो, देखते ही हैरान रह गए लोग



Source link

Leave a Comment