Last Updated:May 06, 2025, 16:04 ISTDamoh Fake Doctor: बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में भी दमोह के फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव ने काम किया है. यहां भी उसने अपनी फर्जी डिग्री से हार्ट का इलाज और ऑपरेशन किया था. अप पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के…और पढ़ेंMP News: दमोह के फर्जी डॉक्टर की जांच कर रही पुलिस.हाइलाइट्सदमोह के फर्जी डॉक्टर का कारनामानकली डिग्री से किया दिल का इलाजपुलिस कर रही फर्जी डिग्री की जांचउमेश मौर्य
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर ठगी का बड़ा खेल उजागर हुआ है. जिस डॉक्टर पर लोगों ने अपने दिल की धड़कनें सौंप दी थी वो खुद एक फर्जीवाड़ा करने वाला निकला. अपोलो हॉस्पिटल में फर्जी डिग्री के दम पर हार्ट का इलाज और ऑपरेशन करने वाला एक नकली डॉक्टर पुलिस के शिकंजे में है. आरोपी ने न सिर्फ अपनी पहचान बदली, बल्कि पिता का नाम तक बदल डाला और बन बैठा कार्डियोलॉजिस्ट. एसएसपी रजनेश सिंह ने सरकंडा थाने पहुंचकर आरोपी नरेंद्र विक्रमादित्य यादव से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ भी की.
ये आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है और खुद को नरेंद्र जॉन केम बताकर MRCT की फर्जी डिग्री तैयार की. इसी फर्जी डिग्री के सहारे अपोलो हॉस्पिटल, दमोह और विदेशों तक में हार्ट के मरीजों का इलाज और सर्जरी कर रहा था.
डॉक्टर के पास नहीं है डिग्रीचौंकाने वाली बात ये है कि अब तक अपोलो हॉस्पिटल आरोपी डॉक्टर की डिग्री पुलिस को नहीं दिखा पाया है. एसएसपी ने जांच टीम को सभी दस्तावेज जब्त कर नए सिरे से गहन जांच के आदेश दिए हैं. ये मामला न सिर्फ एक व्यक्ति की धोखाधड़ी का है, बल्कि पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है कि कैसे एक फर्जी डॉक्टर बड़े अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर तक पहुंच गया? फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है और कई और खुलासे सामने आने की उम्मीद है.
इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ जरूरी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है. आरोपी डॉक्टर ने बताया का कि उसने कुछ यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है, इसकी भी जांच की जा रही है. डॉक्टर के पास से की चीजें मिली है, जो फर्जी निकली है. अब पुलिस सारे साक्ष्य को जुटा रही है. दमोह पुलिस से आग्रह किया गया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जो मामले में दमोह में दर्ज किया गया है, उसकी जानकारी दी जाए. हमारी पुलिस की टीम वहां जाकर जांच करेगी. आरोपी डॉक्टर ने विदेश से कुछ डिग्री बताई है, कुछ फेलोशिप बताया है, ये सभी फर्जी नजर आ रही है. इसकी भी जांच की जाएगी. आरोपी यहां से 6 महीने में कैसे लापता हो गया, इसकी भी जांच की जाएगी.
Location :Bilaspur,Bilaspur,Chhattisgarhhomechhattisgarhदमोह के फर्जी डॉक्टर नरेश का कारनामा, बदला पिता का नाम
Source link