दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रहने वाली एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पिछले दो वर्षों से भिलाई के सुपेला इलाके में असली पहचान छुपाकर फर्जी नाम से रह रही थी. एसएसपी विजय अग्रवाल ने जानकारी दी. महिला की असली पहचान पन्ना बीवी के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश की नागरिक है. वह भारत में अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से रह रही थी. उसने आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों में फर्जी पहचान दर्शाई थी. यहां कई सेवाओं का लाभ भी उठाया था, जिसमें इलाज भी शामिल है. पन्ना बीबी लगभग आठ साल पहले बिना वैध पासपोर्ट-वीजा के बांग्लादेश से आई थी.
Source link