देर रात होते ही लड़की को आता था फोन, करता था ऐसी-ऐसी बातें, नहीं बता पाती थी किसी को अपना दुख, फिर…



Last Updated:May 16, 2025, 16:05 ISTChhattisgarh News: कोरबा जिले में एक युवक आधी रात में 30 साल की युवती को फोन कर अश्लील बातें करता था. मना करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देता था. कोरबा में महिला को गंदे मैसेज और फोन. (एआई जनरेटेड तस्वीर)हाइलाइट्सयुवती को आधी रात फोन कर अश्लील बातें करता था युवक.युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, आरोपी गिरफ्तार.कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने आधी रात को एक 30 साल की युवती को बार-बार फोन कर अश्लील बातें की और मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. युवती ने शुरू में लोक-लज्जा के कारण यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन जब युवक का फोन आना लगातार बढ़ गया, तो परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

जानकारी के अनुसार, आरोपी सुबोध कुमार सिन्हा बिहार का रहने वाला है और कोरबा के रविशंकर नगर में किराए के मकान में रहता है. वह पताड़ी स्थित अदानी पॉवर प्लांट में काम करता है. आरोपी को पीड़िता का नंबर किसी तीसरे व्यक्ति से मिला था. इसके बाद वह लगातार फोन करके युवती को परेशान करता रहा. युवती ने उसे कई बार समझाया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

बार-बार घर आती थी भांजी, करती थी ये काम… मामा को पता चली सच्चाई तो उड़ गए होश

आखिरकार, परेशान होकर युवती ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदानी पॉवर प्लांट से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लील बात करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को पीड़िता का नंबर किसने और क्यों दिया.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Korba,Chhattisgarhhomechhattisgarhदेर रात होते ही लड़की को आता था फोन, करता था ऐसी-ऐसी बातें, हो जाती पानी-पानी



Source link

Leave a Comment