निगम निगम की आय बढ़ाने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी उपचारित कर उद्योगों को बेचा जाएगा,मिलेगा फायदा।



Last Updated:May 10, 2025, 15:17 ISTनिगम निगम की आय बढ़ाने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी उपचारित कर उद्योगों को बेचा जाएगा,मिलेगा फायदा।X

नगर निगमहाइलाइट्सराजनांदगांव नगर निगम उद्योगों को बेचेगा उपचारित पानीसीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से हर माह 30 लाख की आयलगाए जाएंगे 110 करोड़ की लागत से दो ट्रीटमेंट प्लांटराजनांदगांव. राजनांदगांव नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित पानी उद्योगों को बेचा जाएगा. इससे नगर निगम को फायदा होगा. राजनांदगांव नगर निगम, जो खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है, को आने वाले समय में आय का नया और स्थायी स्रोत मिलने जा रहा है. सरकार के बजट में शामिल दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में उपचारित पानी को आसपास के उद्योगों को बेचा जाएगा.

हर माह 30 लाख रुपए की अतिरिक्त आयये प्लांट मोहारा शिवनाथ नदी और पार्रिनाला में प्रस्तावित हैं, जिनकी क्षमता 26 और 15 एमएलडी होगी.  अनुमान के अनुसार, इन दोनों प्लांट से नगर निगम को हर माह 30 लाख रुपए की अतिरिक्त आय मिलेगी. इस राशि से नगर निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 110 करोड़ रुपए का प्रावधानराजनांदगांव नगर निगम को ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 110 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. शिवनाथ नदी के मोहारा में बड़ा नाला का पानी उपचारित करने के लिए 26 एमएलडी की क्षमता वाला प्लांट लगाया जाएगा. वहां से पानी आसपास के उद्योगों को शासन द्वारा तय दर पर बेचने के बाद जो पानी बचेगा, उसे शिवनाथ नदी में बहा दिया जाएगा. अभी यहीं पानी इधर-उधर होकर अंततः नदी में मिल जाता है. दूसरी तरफ, शहर की सीमा से लगे पार्रिनाला में रेलवे लाइन के उस पार से जो गंदा पानी शामिल हो रहा है, उसका उपचार करके भी इस पानी को बेचा जाएगा.                                                                                                                                                                                                                                  अमृत मिशन 2 के तहत हम एचटीवी की स्थापनानगर निगम के आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि अमृत मिशन 2 के तहत हम एचटीवी की स्थापना कर रहे हैं. इसमें औद्योगिक संस्थान वहां से पानी ले सकते हैं और हम यहां का पानी बेच पाएंगे. इसके बाद जो पानी बचेगा, उसे नदी में वापस भेजा जाएगा. इससे नदी में गंदा पानी जाने से बचेगा और नदी सुरक्षित हो पाएगी.

नगर निगम के राजस्व में भी होगी बढ़ोतरी                                                                                           नगर निगम द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी फिल्टर करके उद्योगों को बेचा जाएगा, जिससे नगर निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और इसका लाभ अन्य कार्यों में लगाया जाएगा. इस योजना पर काम चल रहा है और आने वाले समय में इसे लागू किया जाएगा. उद्योगों को पानी बेचकर नगर निगम की आय बढ़ाने का काम किया जाएगा.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhअब उद्योगों को पानी बेचेगा राजनांदगांव, जानिए क्या है पूरा मामला



Source link

Leave a Comment