निर्वस्त्र होकर सोना शुभ है या अशुभ, सोने से पहले भूलकर भी ना करें ये गलती, हो जाएंगे कंगाल



Last Updated:May 04, 2025, 13:24 ISTज्योतिष शास्त्र में रात को सोने पहले कुछ नियमों के बारे में विशेष जानकारी दी गई है. इन नियमों का अगर आप हर रोज पालन करते हैं तो घर में कभी अमंगल नहीं होगा और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी. आज हम इस आर्टिकल के माध्यम …और पढ़ेंसोने से पहले भूलकर भी ना करें ये गलतीहाइलाइट्सबिस्तर के पास तेल, दवाएं, किताबें ना रखें.पानी की बोतल और गोल्ड की चीजें तकिए के नीचे ना रखें.निर्वस्त्र होकर सोना अशुभ माना जाता है.ज्योतिष शास्त्र में सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक के बारे में विशेष जानकारी दी गई है और इसके फायदे व नुकसान भी बताए गए हैं. आज हम आपको ज्योतिष के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप हर रोज इनका ध्यान रखते हैं तो इससे ना सिर्फ शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहेगी बल्कि ये धन वृद्धि में भी सहायक होते हैं. जाने अनजाने हम ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो ज्योतिष के आधार गलत होती हैं और ये गलतियां परेशानियों को बढ़ाकर घर में दरिद्रता लाती हैं. आइए जानते हैं रात में सोने से पहले किन चीजों का विशेष ध्यान रखना होता है…

आसपास ना रखें ये चीजेंज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बिस्तर के पास किसी भी प्रकार का कोई तेल, दवाएं, किताब, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, लैपटॉप आदि कोई भी चीजें ना रखें. ऐसा करने से आपकी नींद में बाधा आती रहेगी और जीवन भर दवाएं आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी.

तकिए के नीचे ना रखें यह चीजबहुत से लोगों को देखा होगा कि सोने से पहले अपने पास पानी की बोतल अपने पास रख लेते हैं, जो कि गलत है. बिस्तर के पास कभी भी पानी की बोतल ना रखें, ऐसा करने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आपके बने बनाए कार्य भी अटक जाते हैं. वहीं कई लोगों को देखा होगा कि सोने से पहले गोल्ड की चीजों को तकिए के नीचे या आसपास रख देते हैं, जो कि गलत है.

दरिद्रता लाती है यह चीजअगर आप पर्स लेकर सोते हैं तो यह बहुत गलत है, ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और कभी दरिद्रता पीछे नहीं छोड़ती है. इसलिए इस तरह की अगर आदत है तो आज ही उसको छोड़ दें. वहीं बहुत से लोग बिस्तर के पास ही जूते-चप्पल उतार देते हैं और सो जाते हैं, जो कि सेहत के लिहाज से गलत है. ऐसा करने से कई तरह की बीमारियां शुरू हो जाती हैं.

पैर पर पैर रखकर ना सोएंबहुत से लोग सोने से पहले हाथ पर हाथ और पैर पर पैर रखकर सोते हैं, जो कि गलत है. इस तरह अगर आप सोते हैं तो यह आदत आज ही छोड़ दें. साथ ही गीले पैरों से और झुठे मुंह से कभी भी नहीं सोना चाहिए. ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है और सेहत के लिए भी नुकसान दायक होता है.

खाली कुर्सी पास में ना रखेंअगर आप कहीं बाहर से आए हो और आपके माथे पर तिलक भी लगा हुआ है तो सबसे पहले अपना मुंह धुले और तिलक साफ करके ही बिस्तर पर जाएं. वहीं अगर आप सो रहे हों और आपके पास में खाली कुर्सी रखी हुई है तो ऐसे नहीं सोना चाहिए. खाली कुर्सी पर कुछ सामान रख दें.

निर्वस्त्र होकर ना सोएंकभी भी निर्वस्त्र होकर नहीं सोना चाहिए. बहुत से लोग निर्वस्त्र होकर सोना पसंद करते हैं, ऐसा करना ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता. ऐसा करने से धन और सेहत का तो नुकसान होता ही है. साथ ही ऐसे लोगों के आसपास नेगेटिव एनर्जी भी बनी रहती है. वहीं कभी भी बिल्कुल अंधेरे कमरे में नहीं सोना चाहिए, ऐसा करना भी गलत माना जाता है. कमरे में थोड़ी बहुत रोशनी होनी चाहिए, यह शुभ माना जाता है.
homeastroनिर्वस्त्र होकर सोना शुभ या अशुभ, सोने से पहले ना करें गलती, हो जाएंगे कंगाल



Source link

Leave a Comment