Last Updated:May 03, 2025, 10:17 ISTSapphire Tips: शनि की स्थिति कुंडली में कमजोर होने पर या शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए लोग नीलम पहनते हैं. ये रत्न तभी कारगर है, जब ये फल जाए. अगर नहीं फला तो नुकसान भी करेगा. इसलिए इसको पहनने से पहले टेस…और पढ़ेंX
शनि की साढ़ेसाती और ढेय्या से मुक्ति पाने के लिए कर ले इस रत्न को धारण.हाइलाइट्सनीलम पहनने से पहले एक हफ्ते तक टेस्ट करेंनीलम रत्न शनि ग्रह को मजबूत करता हैसाढ़ेसाती और ढैय्या वाले नीलम पहनेंदेवघर: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व है. माना जाता है कि हर रत्न किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह कमजोर स्थिति में हो और उसके कारण जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा हो, तो रत्न धारण कर उस ग्रह को मजबूत किया जा सकता है. इन्हीं रत्नों में से एक है नीलम. नीलम रत्न शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य ने नीलम के बारे में बेहद खास जानकारी साझा की, जो साढ़ेसाती और ढैय्या के पीड़ितों को फायदा पहुंचा सकता है.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि ज्योतिष शास्त्र में 84 उपरत्न और पांच मुख्य रत्नों का जिक्र मिलता है. इनमें से एक है नीलम रत्न, जो शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. जिनकी कुंडली में शनि ग्रह कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, उन्हें नीलम रत्न अवश्य पहनना चाहिए. नीलम रत्न पहनने से शनि ग्रह मजबूत होता है और जातक पर शनि की कुदृष्टि नहीं पड़ती.
किस राशि को नीलम पहनना चाहिएनीलम रत्न उन राशियों के जातकों को पहनना चाहिए, जिन पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा हो. इसके अलावा, कुंभ और मकर राशि के जातकों को भी नीलम रत्न पहनना चाहिए, क्योंकि इनके कारक ग्रह और लग्नेशन शनि ही होते हैं. नीलम पहनने से इन राशियों के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है, सुख-समृद्धि बढ़ती है और मानसिक तनाव समाप्त हो जाता है.
नीलम रत्न धारण करने के फायदेज्योतिषाचार्य बताते हैं कि नीलम रत्न धारण करने के कई फायदे हैं. अगर नीलम रत्न धारण करने के बाद जातक को किसी भी तरह की परेशानियां नहीं हो रही हों, तो जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ जाएगी, करियर और कारोबार में तरक्की होगी. अच्छी नींद आएगी और मानसिक तनाव समाप्त हो जाएगा.
नीलम धारण करने के नियमआगे बताया, सभी जातकों के लिए नीलम रत्न उपयोगी नहीं होता. अगर नीलम रत्न उपयोगी न हो, तो यह जातक के जीवन में कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है. इसलिए नीलम धारण करने से पहले जातक को एक हफ्ते तक नीलम रत्न को तकिये के नीचे रखकर देखना चाहिए. इसके साथ ही, नीलम रत्न को चांदी की धातु में ही धारण करना चाहिए. ध्यान रहे, नीलम धारण करने के बाद अगर किसी भी तरह की परेशानियां उत्पन्न हो रही हों, तो तुरंत इसे खोल देना चाहिए.
Location :Deoghar,Jharkhandhomeastroनीलम पहनने से पहले एक हफ्ते तक करें ये काम, फल गया तो बना देगा राजा!Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link