Last Updated:May 23, 2025, 18:27 ISTGrapefruit Cultivation: छत्तीसगढ़ में एक किसान ने आधे एकड़ में ऐसे फल की खेती की है, जिसे पहली बार देखने पर लोग बड़ा नींबू, मौसंबी या अमरूद समझ लेते हैं. लेकिन ये फल चकोतरा है. जानें इसके बारे में… X
चकोतरा की खेती.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ के किसान ने आधे एकड़ में चकोतरा उगायाचकोतरा विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैचकोतरा की खेती से किसान को अच्छी कमाई हो रही हैChakotra Farming: आधुनिक खेती ने किसान और किसानी का नक्श बदल दिया है. लोग तरह-तरह की फसल उगाकर बढ़िया कमाई कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के किसान मनजीत सिंह सलूजा ने अपने खेत में ऐसे ही एक फल की बागवानी की है. पहली नजर में ये तो अमरूद या बड़े आकार के नींबू की तरह लगता है. लेकिन, ये न नींबू है और ही अमरूद. इस फल को चकोतरा कहते हैं. यह बड़ा ही खास फल होता है और सेहत के लिए बहुत खास माना गया है.
किसान ने चकोतरा (पामेलो) की बागवानी शुरू की है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है. चकोतरा नींबू वंशी प्रजाति का एक फल है, जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है. मनजीत सिंह ने अपने आधे एकड़ से ज्यादा खेत में चकोतरा लगाया है. यह फल विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. मनजीत सिंह ने लोकल 18 को बताया कि चकोतरा को देशी भाषा में पामेलो कहा जाता है. यह छठ पूजा में उपयोग होता है. यह दो रंगों में आता है जामुनी और सफेद.
नींबू वंशी है ये फलआगे बताया, सफेद चकोतरा मीठा होता है, जबकि जामुनी खट्टा-मीठा होता है. डॉक्टरों के अनुसार, जामुनी चकोतरा डायबिटिक पेशेंट्स के लिए फायदेमंद है. चकोतरा की फसल नींबू की तरह होती है और इसका आकार फसल की मात्रा पर निर्भर करता है. यह फल रसदार और विटामिन सी से भरपूर होता है. इसे मोसंबी की तरह खाया जा सकता है या इसका जूस भी निकाला जा सकता है. ग्राफ्टिंग प्लांट होने पर यह पौधा 2 साल में फल देना शुरू कर देता है.
अपने आउटलेट में बेचते हैं…राजनांदगांव में चकोतरा की बागवानी से किसानों को अच्छी आमदनी हो रही है. मनजीत सिंह अपने खेत में इसे उगाते हैं और छोटे आउटलेट में इसे बेचते भी हैं. इसकी अच्छी खासी डिमांड है. खासकर गर्मी में इसे लोग खूब खाना पसंद करते हैं. ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomeagricultureन मौसंबी, न अमरूद, न बड़ा नींबू..ये फल विटामिन का भंडार, आधे एकड़ से बंपर कमाई
Source link