Last Updated:May 03, 2025, 23:32 ISTLitchi Production: X
लीची उत्पादन छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के पत्थलगांव में इस बार रसीली लिची का बंपर पैदा वार कर किसान माला माल हो रहे है। इस वर्ष अच्छी मौसम रहने के कारण लिची खेती कि फसल बहुत ही अच्छा हुआ है जिसके कारण किसान बहुत खुश और अच्छी कमाई कर माला माल हो रहे है और ऋण चुकाने में किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं होगी ,वहीं अधिकारी भी यहाँ कि जमीन एवं जल वायू को लिची की खेती अनुरुप होने कि बात कह रहे है।
वैसे छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग खेती किसानी के लिए देश भर में जाना जाता है ऐसे में लीची उत्पादन के अच्छा पैदावार होने से अब किसानों को मुनाफा अच्छा हो रहा है जिससे अब उनके दैनिक जीवन में बदलाव देखने को मिल रहा है अगर आप सरगुजा में रहते हैं आपके पास जमीन है तों आप भी लीची के फ़सल अपने खेतों पर लगाकर लाभ कमा सकते हैं
पत्थलगांव के किसान बताते हैं कि इस बार मौसमी सब्जी की फसल तो अच्छा हुआ था मगर बरसात के कारण मौसमी सब्जी खराब हो गया, मगर लिची की अच्छी ऊत्पादन होने से किसानों कि चिंता दूर हो गया है। इस बार अच्छी बरसात होने के कारण फसल अच्छी होने से सुखरापारा और आसपास के किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। किसानों का कहना है कि अधिक बरसात होने के कारण रसीली लिची कि खेती अच्छा हुआ है और हम लिची को राजधानी रायपुर, बिलासपुर , अम्बिकापुर, सहित झारखंड, उड़ीसा भेजकर अच्छा लाभ कमा लेते है और अच्छी फसल होने के कारण हमे लागत से कई गुना मुनाफा मिल रहा है।
वहीं अधिकारी भी मान रहे है कि लिची का फसल जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लाक में लिची कि फसल अच्छा हुआ जिससे किसान अच्छा लाभ कमा रहे है। पत्थलगांव के पूरे ब्लाक में लिची सुखरापारा में अच्छी फसल हुई है और उसे बेच कर किसान अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे हैं।लिची कि खेती कर किसान अच्छी कमाई तो कर है बहरहाल प्रशासन इस ओर विशेष ध्यान दे और किसानों के उचित मार्गदर्शन दें तो एक गांव ही नहीं पूरा क्षेत्र इस हरे सोने की खेती कर मालामाल हो सकते है ।
और लीची उत्पादन को यहां के किसानों ने अपना रोजगार का साधन बना लिया है।।
Location :Ambikapur,Surguja,Chhattisgarhhomeagricultureपत्थलगांव में लीची की बंपर पैदावार, किसानों के चेहरे पर छाई मुस्कान
Source link