पाकिस्तान की नापाक हरकत, कुछ नहीं मिला तो इन मंदिर-चर्च-गुरूद्वारों को बनाया निशाना, ये हैं धार्मिक स्थल



Last Updated:May 10, 2025, 17:15 ISTIndia-Pakistan War News: पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है, जिसकी चारों तरफ से हार हो गई है लेकिन अकड़ अब भी नहीं गई है. पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल हमले पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं लेकिन उसके बाद भी सीमा के पास …और पढ़ेंभारत के इन धार्मिक स्थलों को बनाया निशानाहाइलाइट्सभारत ने पाकिस्तान के 4 बड़े एयरबेस उड़ा दिए हैं.पाकिस्तान ने शंभू मंदिर पर ड्रोन से हमला किया.पाकिस्तान ने पूंछ गुरुद्वारे पर भारी गोलाबारी की.भारत ने देर रात पाकिस्तान के 4 सबसे बड़े एयरबेस को उड़ा दिया है. भारतीय सेना सीमाओं पर पूरी तरह सतर्क है और दुश्मन की ओर से आने वाली सभी कार्रवाई का उचित जवाब दे रही है. भारत ने operation sindoor के तहत पाकिस्तान के आतंकी हमलों पर किया था लेकिन पाकिस्तान भारत के रिहायशी इलाके, धार्मिक स्थल और सैन्य ठिकानों पर हमला करने का कोशिश कर रहा है. साथ ही पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है और एलओसी के पास के पुंछ, कुपवाड़ा, उरी आदि समेत कई इलाकों में भारी गोलाबारी और मोर्टार दाग रहा है. पाकिस्तान हर दिन अपना स्तर लगातार गिराता जा रहा है और पाकिस्तान की इस हरकत की वजह से पूरा देश एकजुट है और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं पाकिस्तान ने कौन से धार्मिक स्थलों पर किया हमला…

आप शंभू मंदिर पर हमलाजम्मू के प्रसिद्ध शंभू मंदिर पर पाकिस्तान ने सशस्त्र ड्रोन से हमला किया लेकिन यह हमला पूरी तरह विफल रहा. भगवान महादेव को समर्पित इस मंदिर का ड्रोन बाल भी बांका नहीं कर पाया और मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है. आप शंभू मंदिर काफी प्राचीन है और इस मंदिर को लेकर काफी मान्यताएं भी हैं. सावन और महाशिवरात्रि के मौके पर यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और महादेव के दर्शन करते हैं. मान्यता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से भक्तों की सभी इच्छा पूरी होती हैं और इस मंदिर का कई पौराणिक कथाओं से संबंध है और यहां के लोग इस मंदिर को चमत्कारी भी मानते हैं.

चिंतपूर्णी मंदिर के पास हमलापाकिस्तान ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी मंदिर के पास स्थित एक गांव में मिसाइल से हमला करने की कोशिश की थी. लेकिन इंडिनय एयरफोर्स ने यह हमला पूरी तरह से विफल कर दिया. यह पूरा जोन ब्लैक आउट से जुड़ा हुआ है. चिंतपूर्णी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि यहां पर देवी सती के पैर के अंग गिर थे. यह स्थान माता छिन्नमस्तिका देवी का स्थान भी माना जाता है इसलिए चिंतपूर्णी मंदिर को छिन्नमस्तिका धाम भी कहा जाता है. चिंतपूर्णी का अर्थ है, सभी चिंताओं को दूर करने वाली मां.

पूंछ गुरुद्वारे पर हमलाआतंकी मुल्क पाकिस्तान ने कश्मीर के पूंछ इलाके में स्थित गुरुद्वारे पर भारी गोलाबारी की थी. इस नापाक हमले में सिख समुदाय के चार लोगों की जान चली गई है. पूंछ गुरुद्वारे को गुरुद्वारा नंगली साहिब भी कहा जाता है. यह गुरुद्वारा ना केवल एक पूजा स्थल है बल्कि सामुदायिक केंद्र भी हैं. यह गुरुद्वारा सामुदायिक एकता की वकालात करता है और सिख धर्म के सिद्धांतों को बढ़ावा देता है. गुरुद्वारा नंगली साहिब में लंगर की बहुत विशेषता है और यहां सभी को मुफ्त भोजन भी मिलता है. बताया जाता है कि संत भाई मेला सिंह द्वारा 1810ई. में गुरुद्वारे का निर्माण किया गया था और यह उत्तर भारत के सबसे पुराने तीर्थ स्थलों में से एक है.

पूंछ के चर्च पर हमलापाकिस्तान का असली चेहरा हर रोज पर्दाफाश हो रहा है. पाकिस्तान ने मंदिरों और गुरुद्वारे के अलावा चर्च पर हमला किया है. पूंछ जिले में स्थित एक ईसाई स्कूल और क्रिश्चियचन मिशनरी की बिल्डिंगों को टारगेट किया गया. इस नापाक हमले में दो छात्रों की जान चली गई और कई लोग बुरी तरह जख्मी भी हो गए. एक और पाकिस्तानी गोला ननों, पादरियों और स्कूल स्टॉफ वाली बिल्डिंग पर गिराया गया लेकिन उस समय स्कूल बंद था. अगर यह बिल्डिंग खुली हुई होती तो कई लोग इस हमले से हताहत होते.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomedharmपाकिस्तान की नापाक हरकत, कुछ नहीं मिला तो इन मंदिर-गुरूद्वारे को बनाया निशाना



Source link

Leave a Comment