Last Updated:May 10, 2025, 15:19 ISTIndia-Pakistan War News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान लगातार धार्मिक स्थलों और रिहायशी इलाकों पर निशाना बना रहा है. इस बीच पाकिस्तान ने जम्मू के प्रसिद्ध आ…और पढ़ेंपाकिस्तान ने आप शंभू मंदिर पर किया हमलाभारत और पाकिस्तान तनाव के बीच के बीच इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान 4 सबसे बड़े एयरबेस को उड़ा दिया है. पाकिस्तान अब रिहायशी इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है, जिससे कश्मीर के कई इलाकों को शेलिंग से भारी नुकसान पहुंच रहा है. इस बीच पाकिस्तान द्वारा जम्मू के प्रसिद्ध मंदिर आप शंभू मंदिर को भी निशाना बनाया गया है लेकिन पाकिस्तान की मिसाइल मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा पाई और मिसाइल ठीक मंदिर के गेट के पास आकर गिरी. यह मंदिर जम्मू के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है. आइए जानते हैं इस मंदिर का महत्व…
पाकिस्तान को भारी नुकसानरक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है, जो जम्मू के प्रसिद्ध शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों का है. इस विडियो में दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी हमले में शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों को बिना वजह नुकसान पहुंचा रहा है. बीएसएफ जम्मू के पीआरओ ने एक बयान जारी कर बताया था कि भारतीय हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा रहा है. पाकिस्तान रिहायशी इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर हमला कर रहा है, जिससे पाकिस्तान का स्तर हर दिन गिरता जा रहा है.
#WATCH | J&K: Strikes have taken place near Aap Shambhu Temple. Jammu Police and other agencies are retrieving projectile fragments. pic.twitter.com/qAkcvFn3Bk
— ANI (@ANI) May 10, 2025