Last Updated:May 22, 2025, 16:38 ISTChhattisgarh Railway Station: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का …और पढ़ेंछत्तीसगढ़ को 5 रेलवे स्टेशन की मिली सौगात.हाइलाइट्सप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी सौगातपीएम मोदी ने 5 रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटनछत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन भी अमृत भारत योजना में शामिलआकाश शुक्ला
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 103 रिडेवलप रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया. इसमें छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन भी शामिल हैं. इन स्टेशनों का डेवलपमेंट यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने और रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए किया गया है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी बहुल सरगुजा जिले का मुख्यालय अंबिकापुर सहित छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन अब रेलवे मानचित्र में प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल हो गए हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ में अमृत स्टेशनों के सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. इस मौके पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वित्त ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत अन्य थे.
ये भी पढ़ें: बसवा राजू ढेर, अब हिडमा की बारी… CM विष्णुदेव साय बोले- यह नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए काफी
हाईटेक होंगे रेलवे स्टेशन
गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 103 अमृत स्टेशनों का गुरुवार को लोकार्पण किया गया हैं. इन स्टेशनों को मॉर्डन लुक दिया गया है. साथ ही स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को भी स्टेशन डिजाइन में स्थान दिया गया है. इन अमृत स्टेशनों में एंट्री-एग्जिट गेट, आकर्षक साज-सज्जा, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट, दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप, प्लेटफॉर्म शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhपीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दिया तोहफा, शुरू हुए ये 5 हाईटेक रेलवे स्टेशन
Source link