Last Updated:May 20, 2025, 10:15 ISTViral Video Female bear vs tiger: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए बाघ से भीड़ गई और मिनटों तक लड़ती रही है, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जो लोगों को हैरान क…और पढ़ेंX
Image हाइलाइट्समादा भालू ने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से लड़ाई की.बाघ से भिड़ने के बाद मादा भालू ने बच्चे को सुरक्षित स्थान पर ले गई.घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.Viral Video. माँ की ममता और ताकत के आगे दुनिया की कोई भी शक्ति कमजोर पड़ जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो इस बात का जीता-जागता प्रमाण है. वीडियो बस्तर जिले के नारायणपुर का है, जहां एक मादा भालू ने अपने बच्चे को बचाने के लिए जंगल के सबसे खूंखार शिकारी, बाघ से टक्कर ले ली.
वीडियो के अनुसार, नारायणपुर के घने जंगलों में एक बाघ भालू के बच्चे पर हमला करने की फिराक में था. घात लगाए बैठा बाघ जैसे ही बच्चे पर झपटने वाला था, तभी मादा भालू ने खतरे को भांप लिया. अपने बच्चे की जान बचाने के लिए वह बिना डरे बाघ के सामने आ डटी.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ धीरे-धीरे भालू के बच्चे की ओर बढ़ रहा है. इससे पहले की वह हमला कर पाता, मादा भालू झाड़ियों से निकलकर बाघ के सामने आकर खड़ी हो जाती है. इसके बाद दोनों के बीच ज़ोरदार भिड़ंत होती है. मादा भालू पूरी ताकत से बाघ पर हमला करती है और उसे पीछे हटने पर मजबूर कर देती है.
हैरानी की बात यह है कि बाघ पहले तो कुछ पल के लिए वहीं बैठा रहता है, लेकिन जब उसे इस बात का एहसास हो जाता है कि इस माँ के आगे उसकी एक नहीं चलेगी, तो वह डरकर वहां से भाग जाता है. इस दौरान, भालू का बच्चा अपनी माँ के पीछे छिप जाता है. बाघ के भागने के बाद, मादा भालू अपने बच्चे को मुंह में दबाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाती है.
यह घटना नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के पांगुड़ जंगल की है. मादा भालू और बाघ के बीच हुई इस भयानक भिड़ंत को वहां मौजूद एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो मे यह दिख रहा है की एक माँ अपने बच्चे की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे सामने कितना भी बड़ा खतरा क्यों न हो. यह घटना जंगल के जीवन की कठोर वास्तविकता को भी दर्शाती है, जहां हर पल जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष चलता रहता है.
Anuj SinghAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as…और पढ़ेंAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Korba,Chhattisgarhhomeajab-gajabबच्चों को बचाने बाघ से भीड़ गई एक मां, मिनटों तक चला मौत का खेल; आखिर में हुआ
Source link