Last Updated:May 18, 2025, 22:43 ISTIPL 2025 PBKS vs RR: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया. इस जीत के साथ ही उसने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग तय कर ली है.आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया. नई दिल्ली. पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग तय कर ली है. उसके अब 12 मैचों से 17 अंक हो गए हैं. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार वापसी कर मैच जीता. एक समय राजस्थान के टॉपऑर्डर के बैटर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पंजाब पर दबाव बना लिया था.
पंजाब किंग्स ने जयपुर में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट पर 219 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 4.5 ओवर में 76 रन बना दिए थे. इसके बाद हरप्रीत ब्रार ने दोनों ओपनर्स को आउट करके पंजाब किंग्स के लिए मौका बनाया. मैच के बाद अय्यर ने कहा, ‘खिलाड़ी जोश में थे. हमने दिखाया कि परिस्थिति चाहे जो भी हो हम जीतना चाहते हैं.’
श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘जब विपक्षी टीम अच्छा खेलती है तो हाव-भाव पर असर पड़ता है. हरप्रीत नेट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आज उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. उनकी मानसिकता पूरे समय जबरदस्त रही. उनका दृष्टिकोण और रवैया शानदार रहा.’
श्रेयस अय्यर की उंगली में चोट पंजाब किंग्स के कप्तान ने खुलासा किया कि उन्हें ‘उंगली में चोट’ लगी है, लेकिन नहीं पता कि यह चोट कितनी गंभीर है. उन्होंने कहा, ‘पता नहीं क्या हुआ है. कल अभ्यास के दौरान मुझे गेंद लगी. इसकी जांच करानी होगी.’
हार पर क्या बोले संजू सैमसनराजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन न अफसोस जताया कि वे पावरप्ले की लय बरकरार नहीं रख पाए. सैमसन ने कहा, ‘पिच और आउटफील्ड को देखते हुए यह संभव था. हमारे बल्लेबाजी क्रम और पावर-हिटर्स के साथ हमें लगा कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. हमने शुरुआत अच्छी की थी. इसके बाद बस काम पूरा करना था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए.’
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketबच के रहना! 8 मैच जीतने वाले कप्तान ने किया सावधान- हम कहीं भी जीतना जानते हैं
Source link