Last Updated:May 19, 2025, 13:05 ISTBudhwa Mangal 2025: भगवान हनुमान को समर्पित बड़े मंगल या बुढ़वा मंगल के पवित्र त्योहार को भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं और दिन और रात राम नाम के कीर्तन भी चलते हैं. ज्योतिष शास्त्र में बड़े मंगल का महत्व ब…और पढ़ेंहाइलाइट्सहनुमानजी की पूजा के बाद सिंदूर घर लाना शुभ है.गुड़ और चना घर लाने से समृद्धि और स्वास्थ्य मिलता है.सरसों का तेल घर लाने से बाधाओं का निवारण होता है.हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल का विशेष महत्व है. ज्येष्ठ मास के सभी बड़े मंगल का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से उत्तम सुख की प्राप्ति होती है और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. भगवान हनुमान की कृपा और आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए बड़े मंगल के दिन हनुमानजी की पूजा अर्चना करने के बाद कुछ विशेष वस्तुओं को घर पर लाना अत्यंत फलदायी माना गया है. मान्यता है कि ये वस्तुएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक होती हैं. साथ ही इन चीजों को घर पर लाने से हनुमानजी की कृपा बनी रहती है और जीवन में हर प्रकार का सुख प्राप्त होता है. आइए जानते हैं बड़े मंगल पर घर लाने योग्य शुभ वस्तुएं…
सिंदूरहनुमानजी को अर्पित किए जाने वाला सिंदूर बेहद पवित्र माना जाता है. मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी को सिंदूर और चोला अर्पित करने से हनुमानजी बेहद प्रसन्न होते हैं. हनुमानजी के सिंदूर का एक चुटकी अपने माथे पर लगाने और इसे घर लाने से नकारात्मकता और बुरी ऊर्जा से बचाव होता है.
गुड़ और चनाभगवान हनुमान को गुड़ और भुना हुए चने का भोग लगाया जाता है. भोग लगाने के बाद लोगों में यह बांट दिया जाता है और कुछ प्रसाद के रूप में घर लाने की एक पारंपरिक प्रथा है. माना जाता है कि इस प्रसाद को घर लाने से समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है.
सरसों का तेलभगवान हनुमान के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यधिक शुभ माना जाता है. इस तेल को घर लाने से बाधाओं का निवारण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.
नारियलहनुमानजी को नारियल अर्पित करना शुभ माना जाता है. नारियल को हनुमानजी के मंदिर में फोड़कर भोग लगाने की परंपरा है और उस बचे हुए नारियल को घर पर लाने से बाधाओं को दूर करने और कार्यों में सफलता की गारंटी माना जाता है. यह शुद्धता और शक्ति का आशीर्वाद का प्रतीक है.
लाल कपड़ालाल कपड़ा, जो मंगल ग्रह और भगवान हनुमान के आशीर्वाद का प्रतीक है. बड़े मंगल पर हनुमानजी को लाल कपड़ा अर्पित करें और फिर उस कपड़े को घर पर ले आएं. घर पर लाल कपड़े को पूजा कक्ष में रखने से साहस और सुरक्षा प्राप्त होती है और सभी सदस्यों पर हनुमानजी की कृपा भी बनी रहती है.
तुलसी मालाबड़े मंगल पर हनुमानजी को तुलसी की माला अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. आप दो तुलसी की माला अर्पित करें, एक माला को हनुमानजी के पास रहने दें और दूसरी माला को घर पर लेकर आएं. तुलसी माला को घर पर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर में सुख-शांति रहती है और सदस्यों के करियर में तरक्की भी होती है.
मिठाई (लड्डू या बूंदी)बड़े मंगल पर हनुमानजी को बेसन के लड्डू या बूंदी का भोग लगाने की परंपरा है. मंदिर में सभी को भोग वितरण करने के बाद कुछ भोग को घर पर लाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि बचे हुए भोग को घर पर लगाने से जीवन में खुशी व सफलता मिलती है और सभी शत्रुओं से मुक्ति भी मिलती है.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomedharmबड़े मंगल पर हनुमानजी की पूजा करके घर जरूर लाएं ये चीजें, फिर देखें चमत्कार
Source link